ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरसीपी पर आरोप तो बहाना था‚ राजद से हाथ मिलाना था

UB India News by UB India News
August 10, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना
0
आरसीपी सिंह ने छोड़़ी पार्टी कहा–डू़बता जहाज है जदयू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए को छोड महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के फैसले पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के समर्थक पूरी तरह मुखर दिखे और आरसीपी समर्थक नेताओं ने इसे आरसीपी सिंह को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। आरसीपी सिंह के सिपहसालार कन्हैया सिंह ने कहा कि जदयू के द्वारा आरसीपी सिंह के परिवार के द्वारा जमीन खरीदने का मामला उजागर कर आरसीपी सिंह की छवि को बदनाम करने की साजिश रचकर एक माहौल बनाया गया। असली मुद्’ा तो था कि ये लोग एनडीए को छोडकर महागठबंधन के साथ जाने को बेकरार थे और आरसीपी सिंह एनडीए के साथ रहने के हिमायती थे।

उन्होंने कहा कि २०२० के चुनाव में बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए के साथ सरकार चलाने के लिए जनादेश दिया था मगर ये लोग अब एनडीए छोड महागठबंधन की राह पकड ली। अब वे सभी विधायक क्या जवाब देंगे जो राजद–कांग्रेस का विरोध कर चुनाव जीते थे। इनके बार–बार गठबंधन बदलने से विधायकों की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह खडा होता है और उन्हें क्षेत्र में जवाब देना पडता था। डॉ. सिंह ने कहा कि २०१७ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर गठबंधन से अलग हुए थे क्या आज वह आरोप खत्म हो गया है‚ उन्हें जनता को इसका जवाब देना चाहिए। वहीं जदयू अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे संतोष महतो‚ प्रवीण चन्द्रवंशी‚ संजय मालाकार‚ बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे राजेश पाल व व्यावसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष धनजी प्रसाद एवं उपेन्द्र विभूति ने कहा कि आरसीपी में बिहार में अतिपिछडों को आवाज दी आज उस आवाज को मिटाने की साजिश हो रही है।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आरसीपी सिंह‚ जो एक आईएएस अधिकारी रहे हैं‚ उनको एक साधारण कर्मचारी बताकर यह साबित कर दिया कि उनके नजर में अधिकारियों का क्या सम्मान है और पिछडा समाज को वे हीन दृष्टि से देखते हैं। इसके अलावा समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललिता‚ लोकसभा प्रभारी रहे अमर कुमार सिन्हा‚ अमित सिंह‚ भगीरथ कुशवाहा‚ अरविंद घोष‚ श्याम पटेल‚ शुषुमलता कुशवाहा‚ अजय चन्द्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम इतिहास के पन्नों में एक बार फिर पलटी मारने के लिए विख्यात हुआ है और यह जनादेश के साथ धोखा है। नेताओंं ने कहा कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति भी अब इस गठबंधन के बाद चकनाचूर हो गयी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
नीतीश कुमार के पास ही रहेगा गृह विभाग? जानें क्‍या है नए मंत्रिमंडल का फॉर्मूला

नीतीश कुमार के पास ही रहेगा गृह विभाग? जानें क्‍या है नए मंत्रिमंडल का फॉर्मूला

विधानमंडल में आज होने वाले कार्यक्रम

आरजेडी विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend