ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फिलहाल साथ हैं, 2024-25 का पता नहीं………..

UB India News by UB India News
July 26, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना, भाजपा
0
अग्निपथ‘ पर भाजपा और जदयू के पथ जुदा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि 2024 में लोकसभा और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में आगे गठबंधन रहेगा या नहीं रहेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं दी जा सकती है।

उन्होंने कहा- यह भविष्य की बात है और भविष्य में क्या होगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा इस बात को भी कहते हैं कि फिलहाल गठबंधन ठीक है। लेकिन, आगे के भविष्य की कोई गारंटी हम लोग नहीं दे सकते हैं।

RELATED POSTS

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

राष्ट्रपति – उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को दिया है समर्थन
जदयू ने देश में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया था। वहीं आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में भी पार्टी ने भाजपा के जगदीप धनखड़ के समर्थन का ऐलान किया है।

हालांकि, सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति चुनाव के शपथ समारोह में नहीं पहुंचे, जिसको लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। मंगलवार को बिहार मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर बताया गया कि नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

हमारा गठबंधन विकास के लिए है- भाजपा
उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि हमारा बिहार के विकास के लिए गठबंधन है। जिनको बिहार में विकास चाहिए वह इस गठबंधन के पक्ष में है। बिहार के लिए यह एक बेहतर अवसर है, क्योंकि केंद्र और बिहार की सरकार एक है और दोनों मिलकर बिहार के विकास को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

मुझे लगता है कि जिनको बिहार में विकास होना चाहिए वह इस गठबंधन के पक्ष में है। गठबंधन के ऊपर कौन क्या बोलता है उससे कोई मतलब नहीं है। लेकिन, बिहार का विकास लोगों को पसंद है। बिहार की जनता ने इस गठबंधन पर मुहर लगा चुकी है। गठबंधन पर और किसी को बोलने का कोई औचित्य नहीं है।

2013 में टूट चुका है जदयू-भाजपा का गठबंधन
भाजपा की ओर से 2013 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री कैंडिडेट बनाए जाने के बाद जदयू ने गठबंधन तोड़ लिया था। हालांकि, 2017 में फिर से दोनों दल मिल गए और बिहार में सरकार बना ली।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

by UB India News
July 31, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है. शहजाद पूनावाला ने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
कैट 2022 नवंबर में 27 तारीख को होगा आयोजित, 3 Aug से करें आवेदन

कैट 2022 नवंबर में 27 तारीख को होगा आयोजित, 3 Aug से करें आवेदन

UP Cabinet Meeting में कई अहम प्रस्तावों की मंजूरी, NCR में अब नहीं देना रोड टैक्स

UP Cabinet Meeting में कई अहम प्रस्तावों की मंजूरी, NCR में अब नहीं देना रोड टैक्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend