इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम बैंगलोर) 27 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी 2022) आयोजित करेगा. कैट के संयोजक प्रोफेसर आशीष मिश्रा ने ये जानकारी मीडिया को दी, उन्होंने बताया, ‘कैट 2022 27 नवंबर को होगा, इससे संबंधित विज्ञापन 31 जुलाई को जारी किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट 1 अगस्त को लाइव होगी, वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख की डिटेल होगी. कैट के संयोजक के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होने की संभावना है.
कैट 2022 रजिस्ट्रेशन फीस
उम्मीदवार कैट 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं. कैट आवेदन में करने के लिए पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, दस्तावेज अपलोड करना और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना चीज़ें शामिल हैं. कैट 2022 रजिस्ट्रेशन फीस एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 1,100 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 2,200 रुपये है.
CAT 2022 के पेपर में तीन सेक्शन के प्रश्न होंगे
वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन; डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग; और मात्रात्मक क्षमता. प्रवेश परीक्षा देश भर में लगभग 158 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी.
कैट 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने कम से कम 50% के साथ स्नातक की डिग्री पूरी की हो. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी छात्र मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 45 प्रतिशत के साथ पास हो.
कैट का आयोजन देश भर के आईआईएम में दाखिले के लिए किया जाता है. इसे पास करने के बाद दाखिला अहमदाबाद, अमृतसर, बैंगलोर, बोधगया, कलकत्ता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझीकोड, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, रांची, रोहतक, संबलपुर, शिलांग, सिरमौर, तिरुचिरापल्ली, उदयपुर, विशाखापत्तनम में आईआईएम में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्कोर का उपयोग किया जाता है.







