ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

RSS मतलब राष्ट्र प्रेम..RSS मतलब राष्ट्र कल्याण…

UB India News by UB India News
July 15, 2022
in पटना, भाजपा
0
RSS मतलब राष्ट्र प्रेम..RSS मतलब राष्ट्र कल्याण…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरएसएस पर टिप्पणी कर के पटना एएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो भाजपा के निशाने पर आ गये हैं. केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह काफी गुस्से में हैं. उन्होंने SSP को RSS के मायने बता दिया है. पीएफआई जैसे आतंकी संगठन से आरएसएस की तुलना करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बिना नाम लेते हुए मानवजीत सिंह ढिल्लो पर निशाना साधा है.

गिरिराज ने बताये मायने
गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, ‘RSS मतलब राष्ट्र प्रेम..RSS मतलब राष्ट्र कल्याण..RSS मतलब देश सेवा..RSS मतलब जनकल्याण ..RSS मतलब मानवता और सौहार्द्र..RSS मतलब संविधान के हिमायती. देश और दुनिया का हर समझदार व्यक्ति इस बात को जानता है, सिवाय कुछ “एजेंडावादियों और तुष्टिकरण” के पैरोकारों के.’

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने की बरखास्तगी की मांग
दरअसल फुलवारीशरीफ से 3 आतंकी के पकड़े गये थे, जिसके बाद पटना एसएसपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उनकी जुबान अचानक फिसल गयी. एसएसपी ने कहा कि आरएसएस की शाखा की तर्ज पर देश विरोधी तत्व तैयार किये जाते हैं. पटना एसएसपी के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गयी. इसके बाद कई नेताओं ने इस बयान पर हमला बोला था. भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल तो यहां तक कह गये कि एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. बचौल ने पटना एसएसपी की बर्खास्तगी की मांग कर दी.

लाठी की ट्रेनिंग से की तुलना
पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने फुलवारीशरीफ में मार्शल आर्ट और शारीरिक प्रशिक्षण देने की आड़ में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कर दी. पटना SSP ने कहा कि RSS अपनी शाखा ऑरगेनाइज करती है लाठी की ट्रेनिंग देते हैं. उसी तरह से ये लोग भी शारिरीक प्रशिक्षण के नाम पर यूथ को बुलाकर प्रशिक्षित कर रहे हैं थे. उसी के साथ अपने एजेंडे से यूथ का ब्रेन बॉश कर रहे थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
अनंत सिंह का राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन होगा ?

अनंत सिंह का राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन होगा ?

फुलवारी में पाक का आतंकी कनेक्शन

फुलवारी में पाक का आतंकी कनेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend