ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अनंत सिंह का राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन होगा ?

UB India News by UB India News
July 15, 2022
in पटना, राजद
0
अनंत सिंह का राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन होगा ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोकामा से राजद के विधायक रहे बाहुबली अनंत सिंह की सदस्यता जाने के बाद उनके सियासी विरासत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 5 बार विधायक रहे अनंत सिंह का राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन होगा, इसकी चर्चा होने लगी है। माना जा रहा है कि उनकी पत्नी को कमान मिल सकती है। राजद प्रवक्ता का भी कहना है कि मोकामा से अनंत सिंह जिसे चाहेंगे वही पार्टी का उम्मीदवार होगा।

बता दें अनंत सिंह के घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में कोर्ट द्वारा 10 साल की सजा सुनाए जाने के कारण विधानसभा ने गुरुवार को उनकी विधायकी समाप्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। आर्म्स मामले में उन्हें कोर्ट ने 14 जून को ही दोषी करार दिया था, इसके बाद 21 जून को एमपी- एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

प्रावधान के अनुसार, 2 साल या उससे ऊपर की सजा मिलने के बाद विधायकी समाप्त हो जाती है। विधानसभा ने सजा की तारीख 21 जून से सदस्यता खत्म कर दी है। इसके बाद राजद के पास एक विधायक घट गए यानी राजद के पास 80 विधायक थे लेकिन अब आरजेडी के पास विधायकों की संख्या 79 हो गई है। अनंत मोकामा से लगातार पांच बार से विधायक का चुनाव जीतते रहे।

विधान सभा चुनाव में राजद को 75 सीटें आई थीं

2 सप्ताह पहले राजद ने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के 4 विधायकों को तोड़कर राजद में शामिल करा लिया था इसके बाद राजद के विधायकों की संख्या बढ़कर 76 से 80 पर पहुंच गई थी लेकिन अनंत सिंह की सदस्यता जाने के बाद यह संख्या घटकर 79 हो गई है। हालांकि इसके बावजूद राजद बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बरकरार है।

विधानसभा चुनाव 2020 में राजद के 75 विधायकों की जीत हुई थी। इसके बाद बोचाहां उपचुनाव में राजद ने एक सीट जीती, जिससे यह संख्या बढ़कर 76 हो गई थी। एआईएमआईएम के विधायकों को मिलाने के बाद राजद 80 के आंकड़े पर पहुंच गए थे। अनंत सिंह की सदस्यता जाने के बाद यह संख्या 79 पर आ गई।

नियमानुसार, अनंत सिंह की सजा पर आगे की किसी कोर्ट यानी हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट से जब तक कोई फैसला नहीं होता तब तक राज्य स्तरीय कोर्ट का फैसला ही मान्य होता है।

मोकामा में उपचुनाव होंगे तो अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी RJD उम्मीदवार हो सकती हैं।
मोकामा में उपचुनाव होंगे तो अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी RJD उम्मीदवार हो सकती हैं।

मोकामा सीट से राजद उसी को टिकट देगा जिसे अनंत सिंह चाहेंगे- राजद प्रवक्ता

ऐसे में अब चुनाव आयोग इस सीट पर उपचुनाव करा सकता है। मोकामा से राजद किसे उम्मीदवार बनाएगा इसको लेकर कोई संशय नहीं है। राजद के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन कहते हैं कि अनंत सिंह जिन्हें उम्मीदवार बनाना चाहेंगे, वही पार्टी का कैंडिडेट होगा। मोकामा सीट पर उपचुनाव में राजद की ओर से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी उम्मीदवार हो सकती हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव नीलम देवी ने मुंगेर लोक सभा क्षेत्र से लड़ा था, लेकिन जदयू के ललन सिंह चुनाव जीत गए थे।

बिहार विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना।
बिहार विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना।

अयोग्य होने पर कई नेताओं ने पत्नी, बेटे को कमान सौंपी

सजायाफ्ता नेताओं ने राजनीति की ताकत अपने पास रखने के लिए अपनी पत्नी, बेटे, भाई को आगे बढ़ाया, इसका पुराना इतिहास रहा है। लालू प्रसाद ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था। बाद में दोनों बेटे और बेटी को भी राजनीतिक ताकत दी। फुलपरास विधायक देवनाथ यादव अयोग्य करार दिए गए तो पत्नी गुलजार देवी विधान सभा पहुंचीं। जहानाबाद सांसद डॉ.जगदीश शर्मा की सदस्यता गई तो पुत्र राहुल शर्मा विधान सभा गए। राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी विधायक बनीं।

बलिया से सांसद सूरजभान सिंह आयोग्य करार दिए गए तो पत्नी वीणा देवी मुंगेर से सांसद बनीं। उनके भाई नवादा से सांसद बने। प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह छपरा से विधायक हुए। परिहार से रामनरेश यादव की पत्नी गायत्री देवी विधायक बनीं। आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद विधायक और सांसद बनीं। अभी उनके पुत्र चेतन आनंद शिवहर से विधायक हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
फुलवारी में पाक का आतंकी कनेक्शन

फुलवारी में पाक का आतंकी कनेक्शन

संसद का बजट सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित: किस सदन में कितना हुआ कामकाज?

जो लोकतंत्र की गरिमा के अनुकूल नहीं थे विलोपित किया......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend