ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश के 25 राज्यों में बारिश हो रही भारी, लेकिन UP-Bihar में इंतजार जारी

UB India News by UB India News
July 12, 2022
in Lokshbha2024, पर्यावरण
0
देश के 25 राज्यों में बारिश हो रही भारी, लेकिन UP-Bihar में इंतजार जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

क्या पहाड़ी और क्या मैदानी इलाके, देश के कम से कम 25 राज्यों में इंद्रदेव झमाझम बरस रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से लेकर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना, केरल तक भारी बारिश हो रही है। गुजरात के दक्षिण और मध्य के 6 जिलों में बाढ़ के कारण स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए। वहीं राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी बारिश का हाई अलर्ट है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी सोमवार सुबह से भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना समेत 25 राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।

राजस्थान में कई जगह मूसलाधार बारिश
राजस्थान में मानसून के जोर पकड़ने के साथ ही पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर बारिश बूंदी के नैनवां में दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से लेकर सोमवार की सुबह के बीच धौलपुर में 12 सेंटीमीटर, जबकि सीकर के लक्ष्मणगढ़ में 10 सेंटीमीटर पानी बरसा। विभाग ने बताया कि इस दौरान सिरोही, बांसवाड़ा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, चूरू, बीकानेर और झुंझुनू समेत कुछ अन्य जिलों में भी कई जगहों पर अच्छी खासी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिले में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़
दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया और अलग-अलग निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में अगले पांच दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि छोटा उदयपुर, पंचमहल और डांग जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। छोटा उदयपुर के बोडेली तालुका में रविवार को शाम छह बजे तक सिर्फ 12 घंटे में 433 मिमी बारिश हुई, जिसके कारण उच और हेरान नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और निचले इलाकों में बाढ़ आई गई।

तेलंगाना में बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने रविवार को राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों में 11 जुलाई से तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की। राज्य में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों के कई हिस्से जलमग्न हैं। कई जिलों में कुछ जगहों पर सड़कों पर जलभराव की खबर है, जबकि कई जगहों पर नदियां और नाले उफान पर हैं। यहां मौसम केंद्र ने अपनी डेली रिपोर्ट में कहा कि जयशंकर भूपालपल्ली जिले के कालेश्वरम में 35 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। इसमें कहा गया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जोरदार रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जयशंकर भूपालपल्ली, मनचेरियल, निर्मल, निजामाबाद, पेद्दापल्ले में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हुई।

केरल समेत इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट
तेज बारिश के आसार को देखते हुए मौसम विभाग ने रविवार को केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक केरल के चार जिले कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में अगले 24 घंटों में भारी के बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना और महाराष्ट्र शनिवार से रेड अलर्ट पर हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने को कहा है। साथ ही उन्होंने लोगों की अपील की है कि जब तक कोई इमरजेंसी न हो, भारी बारिश के दौरान जोखिम न लें या घर से बाहर ना निकलें।

बिहार में दो दिन और सताती रहेगी गर्मी
जहां एक ओर देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण इलाके जलमग्न हैं तो वहीं बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा सहित 8 जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में तेज धूप होगी और गर्म हवाएं चलेंगी। शाम होते ही उमसभरी गर्मी पड़ेगी। 30 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, ट्रफ रेखा बीकानेर, शिवपुरी, सतना, झांसी होते हुए दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण पश्चिम और पूर्व बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 13 जुलाई से बिहार के दक्षिण हिस्से में अधिकांश जगहों पर बारिश का सिस्टम सक्रिय होने के आसार है जिससे मध्यम बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश में भी ​​​​​​​बारिश का इंतजार जारी
बिहार अकेले राहत की बारिश का इतंजार नहीं कर रहा, उत्तर प्रदेश से मानसून ने मुंह फेर रखा है। हालांकि जून के आखिरी हफ्ते में मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन एक-दो दिन की बारिश के बाद बादल चकमा दे गए। उमस और चिलचिलाती धूप से लखनऊ समेत पूरी यूपी के लोग परेशान हैं। सोमवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। एक-दो दिन में तापमान का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 23, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया,...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज मौसम का डबल अटैक……..

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार में आज शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार के 18 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, ठनका गिरने की चेतावनी…….

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार में आज मंगलवार को मानसून का असर और तेज होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के...

Next Post
JEE (मेंस) के पहले सत्र का रिजल्ट घोषित ,14 छात्रों ने हासिल किए 100 में से 100 अंक

JEE (मेंस) के पहले सत्र का रिजल्ट घोषित ,14 छात्रों ने हासिल किए 100 में से 100 अंक

नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर ऊंचा अशोक स्तंभ, पीएम मोदी ने किया अनावरण

नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर ऊंचा अशोक स्तंभ, पीएम मोदी ने किया अनावरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend