ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर ऊंचा अशोक स्तंभ, पीएम मोदी ने किया अनावरण

UB India News by UB India News
July 12, 2022
in खास खबर, सांसद
0
नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर ऊंचा अशोक स्तंभ, पीएम मोदी ने किया अनावरण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सेंट्रल विस्टा (Central Vista) के नए संसद भवन की छत पर विशाल अशोक स्तंभ (Ashok Stambh) की स्थापना की गई है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नए संसद भवन की छत पर लगे विशाल अशोक स्तंभ का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने नए संसद भवन के निर्माण कार्य में लगे श्रमजीवियों से बात भी की. कांस्य से बने इस राष्ट्रीय प्रतीक का कुल वजन 9,500 किलोग्राम और ऊंचाई 6.5 मीटर है. इसे नए संसद भवन के सेंट्रल फोयर के शीर्ष पर स्थापित किया गया है. इसे सहारा देने के लिए 6,500 किलोग्राम वजन वाले स्टील की एक सहायक संरचना का निर्माण भी किया गया है.

पहले की गई विधिवत पूजा-अर्चना
राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के अनावरण से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई. नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक की ढलाई की अवधारणा स्केच और प्रक्रिया मिट्टी मॉडलिंग/कंप्यूटर ग्राफिक से कांस्य कास्टिंग और पॉलिशिंग तक तैयारी के आठ अलग-अलग चरणों से गुजरी है. इस स्तंभ को क्रेन के जरिए नए संसद भवन के छत पर स्थापित किया गया है. आज नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक के अनावरण के अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

इस साल काम पूरा हो जाने की उम्मीद
गौरतलब है कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है. नई इमारत का काम इस साल पूरा होने की उम्मीद है. त्रिकोण के आकार की इस इमारत के अंदरूनी हिस्सों में तीन राष्ट्रीय प्रतीक मुख्य रूप से होंगे जिसमें कमल, मोर और वटवृक्ष शामिल हैं. वहीं, लोकसभा की थीम राष्ट्रीय पक्षी मोर होगा. राज्यसभा में राष्ट्रीय फूल कमल होगा. दिसंबर 2020 में पीएम मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी. इसमें एक विशाल संविधान हॉल होगा, जिसमें देश की लोकतांत्रिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी. इस संसद भवन में सांसदों के लिए विशाल लाइब्रेरी औऱ लाउंज भी बनाया जा रहा है. सांसद एक साथ बैठकर भोजन कर सकें इसके लिए विशालकाय डाइनिंग हॉल भी होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 28, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

Next Post

जनसंख्या में वृद्धि नहीं बल्कि विस्फोट हुआ है

लालू प्रसाद यादव को AIIMS के क्रिटिकल केयर यूनिट से किया गया शिफ्ट

लालू प्रसाद यादव को AIIMS के क्रिटिकल केयर यूनिट से किया गया शिफ्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend