ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

JEE (मेंस) के पहले सत्र का रिजल्ट घोषित ,14 छात्रों ने हासिल किए 100 में से 100 अंक

UB India News by UB India News
July 11, 2022
in खास खबर, शिक्षा
0
JEE (मेंस) के पहले सत्र का रिजल्ट घोषित ,14 छात्रों ने हासिल किए 100 में से 100 अंक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को JEE (मेंस) के पहले सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया है. पहले सत्र में कुल 14 छात्रों ने शत प्रतिशत अंक यानी 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. हालांकि, अभी इन्हें टॉपर का खिताब नहीं मिला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के मुताबिक, जेईई (मेंस)- 2022 परीक्षा के दोनों सत्रों के बाद अभ्यर्थियों की रैंक बनाई जाएगी. जिन छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं, उनमें हरियाणा के सार्थक माहेश्वरी, तेलंगाना के अनिकेत चट्टोपाध्याय, तेलंगाना के ही धीरज, आंध्र प्रदेश से कोय्यन्ना सुहास, झारखंड से कुशाग्र श्रीवास्तव, पंजाब से मृनाल गर्ग, असम की स्नेहा पारीक और राजस्थान से नव्या शामिल हैं. सौ फीसदी अंक हासिल करने वाले सबसे अधिक 4 छात्र तेलंगाना से हैं.

सीसीटीवी की निगरानी में हुई थी परीक्षा
एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) डॉ. साधना पाराशर ने मीडिया से बताया कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षार्थियों द्वारा सत्यापन के लिए उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र और दर्ज प्रतिक्रियाओं को वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया था. विषय विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित करने के बाद संशोधित उत्तर कुंजी वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी. उन्होंने बताया कि बाकायदा एनटीए परिसर में एक कंट्रोल रूम खोला गया था, जहां भारत के सभी परीक्षा केंद्रों के लाइव कवरेज के निरीक्षण के लिए आभासी पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया था. वहीं, परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए सीसीटीवी से लाइव निगरानी की गई. एनटीए ने दूरस्थ स्थान को लाइव देखने और एनटीए स्थित नियंत्रण कक्ष से सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी सिस्टम की रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की थी. उन्होंने बताया कि प्रति पाली में लगभग 35000 कैमरे लगाए गए थे.

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

सभी परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए थे मोबाइल जैमर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों द्वारा मोबाइल नेटवर्क का उपयोग कर मोबाइल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के माध्यम से किए जाने वाले नकल को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे. उन्होंने बताया कि सभी 14 पालियों की प्रति पाली में कुल लगभग 29000 जैमर लगाए गए थे. परीक्षाएं कोविड-19 संबंधी सावधानियों के साथ आयोजित की गई थी.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक परीक्षा पत्र 2ए (बीआर्क) और 2बी (बी प्लानिंग) के एनटीए स्कोर अगले कुछ दिनों में जारी किए जाएंगे. गौरतलब है कि जेईई मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र जेईई एडवांस की परीक्षा दे सकेंगे. जेईई एडवांस में अच्छी रैंक हासिल करने वाले छात्रों को देशभर के आईआईटी संस्थानों समेत देश के विख्यात इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला मिलेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर ऊंचा अशोक स्तंभ, पीएम मोदी ने किया अनावरण

नए संसद भवन की छत पर 6.5 मीटर ऊंचा अशोक स्तंभ, पीएम मोदी ने किया अनावरण

जनसंख्या में वृद्धि नहीं बल्कि विस्फोट हुआ है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend