ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 18 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, ठनका गिरने की चेतावनी…….

UB India News by UB India News
July 14, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, पटना, पर्यावरण
0
बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

RELATED POSTS

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में आज मंगलवार को मानसून का असर और तेज होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बिहार के उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, कई जिलों में वज्रपात (ठनका) का भी खतरा बना हुआ है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह दी गई है. इसके अलावा अररिया, पूर्णिया, कटिहार समेत 18 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

बिहार के इन जिलों में आज होगी बारिश 
आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है.  सीमांचल और मिथिलांचल के कई जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. ऐसे में कहा जा सकता है कि आज कई जिलों में तेज हवाओं का भी खतरा बना रहेगा.

नेपाल में बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे औराई को कटरा ब्लॉक से जोड़ने वाला कटरा पीपा पुल डूब गया। इधर, मुंगेर में गंगा का लेबल लगातार बढ़ रहा है। दियारा इलाके में कटाव हो रहा है। गोपालगंज में सड़कों पर पानी भरा है। मौसम विभाग ने 28 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। बीच-बीच में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। उमस लोगों को परेशान करेगी।

15 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून

बिहार में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। हालांकि मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 जुलाई से बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ने के साथ मानसून फिर एक्टिव होगा। 15 से 19 जुलाई के बीच उत्तर और पश्चिमी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 Kmph की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

सोमवार को बगहा,सस्तीपुर में सुबह से बारिश हो रही है। सीवान में रविवार रात हुई बारिश के बाद सदर अस्पताल के परिसर में पानी घुस गया है। मरीजों का आने जाने में परेशानी हो रही है। वहीं रक्सौल में बारिश के बाद भारत नेपाल को जोड़ने वाली सड़क पर 2 फीट तक पानी भर गया है।  नेपाल में रही लगातार बारिश से सुपौल में कोसी उफान पर है। कोसी बराज से सोमवार सुबह 10 बजे 1 लाख 44 हजार 875 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तटबंधों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में उमस बनी रहेगी और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। शाम के समय कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

  • 14 जुलाई- सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर में तेज बारिश की संभावना है।
  • 15 जुलाई- कैमूर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

मानसून फिर क्यों हुआ कमजोर

पिछले कुछ दिनों से बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसकी मुख्य वजह मानसून ट्रफ का बिहार से उत्तर की ओर हिमालय की तराई में खिसक जाना है।

साथ ही, बंगाल की खाड़ी में फिलहाल कोई मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से पर्याप्त नमी नहीं मिल रही है। यही कारण है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश नहीं हो रही है। बारिश की कमी से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

कब फिर सक्रिय होगा मानसून?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ दोबारा दक्षिण की ओर सक्रिय हो सकता है। अगर यह सिस्टम मजबूत होता है तो 16-17 जुलाई से बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके बाद कई जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

by UB India News
July 14, 2026
0

होर्मुज में UAE के शिपिंग टैंकरों पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

Next Post
ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend