पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने नामांकन दर्ज कराया। राजद की रेखा गुप्ता और तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की कैंडिडेट वीणा मानवी ने भी नामांकन कराया है। चारों प्रत्याशियों में सबसे अमीर प्रशांत किशोर हैं। उनके पास भाजपा के नीरज सिन्हा (संपत्ति 20.28 लाख) से करीब 950 गुना ज्यादा संपत्ति है। 197.99 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक पीके के पास कार नहीं है। उन पर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजद की रेखा गुप्ता के पास 90 हजार रुपए की राइफल है।
- प्रशांत किशोर के पास 22.19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 73.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.
- प्रशांत किशोर की पत्नी के पास 89.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12.42 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.
- प्रशांत किशोर के पास 65,570 रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 1,95,200 रुपये नकद हैं.
- प्रशांत किशोर की एक प्राइवेट कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इस कंपनी ने 2024-25 के दौरान जन सुराज पार्टी को 85 करोड़ रुपये और जन सुराज फाउंडेशन को 50 लाख रुपये का दान दिया.
- प्रशांत कि पास गुवाहाटी में 2 फ्लैट है, गुवाहाटी के एक बंगले में एक तिहाई हिस्सा है.
- नोएडा में भी प्रॉपर्टी है. प्रशांत किशोर के पास गाजियाबाद के अपार्टमेंट में 2 फ्लैट हैं. वहीं दो अन्य फ्लैट में वे 50% के हिस्सेदार हैं.
- पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी, दिल्ली के वसंत विहार में भी उनके पास प्लॉट है. बक्सर में और उनके पुश्तैनी गांव में भी संपत्ति है.
- प्रशांत किशोर ने 1991 में बक्सर के एमपी हाई स्कूल से दसवीं और 1993 में पटना साइंस कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद उन्होंने 1996 से 1999 के बीच लखनऊ विश्वविद्यालय के व्यवसाय अध्ययन विभाग से व्यवसाय प्रशासन में स्नातक (बीबीए) की उपाधि प्राप्त की.
- इसके बाद पीके 2001 से 2003 के दौरान हैदराबाद स्थित भारतीय प्रशासनिक कर्मचारी महाविद्यालय (एएससीआई) में ‘जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय’ (अमेरिका) और हिंदूजा अस्पताल के सहयोग से संचालित विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में परास्नातक (एमएचए) की डिग्री हासिल की.
- 2010 में उन्होंने फ्रांस के क्लेरमों-फेरां विश्वविद्यालय से संबद्ध कैविलाम, विची में फ्रेंच भाषा का गहन पाठ्यक्रम भी पूरा किया.
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नीरज की संपत्ति कितनी?
- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के शपथपत्र के अनुसार, उनके पास कुल 20.28 लाख रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति है.
- नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर कोई मकान, फ्लैट, व्यावसायिक भवन या वाहन नहीं है.
- नीरज सिन्हा नियमित रूप से आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं. वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी आय 4.89 लाख रुपये से अधिक थी, जो 2025-26 में बढ़कर लगभग 4.97 लाख रुपये हो गई. वित्त वर्ष 2026-27 में उनकी वार्षिक आय लगभग 6.71 लाख रुपये दर्ज की गई.
- चल संपत्ति के रूप में उन्होंने 12.28 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. नामांकन के समय उनके पास 70 हजार रुपये नकद थे. इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक की मीठापुर शाखा में उनके खाते में लगभग 8.99 लाख रुपये और यूको बैंक की एजी ऑफिस शाखा में करीब 25 हजार रुपये जमा हैं.
- नीरज कुमार सिन्हा शपथपत्र के अनुसार, उनके नाम पर कोई वाहन, आवासीय भवन या व्यावसायिक भवन नहीं है.
- अचल संपत्ति के रूप में उन्होंने केवल नालंदा जिले के रहुई मौजा स्थित पैतृक कृषि भूमि में अपने हिस्से का जिक्र किया है. इस भूमि में उनका हिस्सा 10.9375 डिसमिल है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब आठ लाख रुपये है. इसके अलावा, उनके नाम पर कोई अन्य अचल संपत्ति नहीं है.
- शैक्षणिक योग्यता के संबंध में शपथपत्र में कहा गया है कि सिन्हा ने मगध विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है.
- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन: बांकीपुर विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे और बिहार सरकार में सड़क परिवहन जैसा बड़ा मंत्रालय संभालने के बाद नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं. नितिन नवीन के अंतिम चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल संपत्ति लगभग 3.07 करोड़ रुपये है.
- बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी: चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार दरभंगा विधायक की कुल संपत्ति लगभग 7.47 करोड़ रुपये है.
- जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार: करीब 20 साल बिहार के मुख्यमंत्री रहे और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की कुल संपत्ति लगभग 1.66 करोड़ रुपये है.
- संजय कुमार झा: जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा की कुल दौलत लगभग ₹22.69 करोड़ रुपये है.
- तेजस्वी यादव: यूं आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं, लेकिन उन्होंने 2009 के बाद कोई चुनाव लड़ा है, इसलिए उनकी संपत्ति का रियल ब्योरा उपलब्ध नहीं है. फिलहाल उनके बेटे तेजस्वी यादव पार्टी की कमान संभाल रहे हैं इसलिए उनकी संपत्ति का ब्योरा बता रहा हूं. 2025 के विधानसभा चुनाव में दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक तेजस्वी यादव की कुल संपत्ति 9.01 करोड़ के बीच है.
- चिराग पासवान: लोकजनशक्ति (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के 2024 लोकसभा चुनावी हलफनामे के मुताबिक लगभग 2.68 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
- मल्लिकार्जुन खड़गे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कुल संपत्ति 38.65 करोड़ रुपये है.
- राजेश राम: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की कुल संपत्ति 3.46 करोड़ रुपये है.
- राहुल गांधी: कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़ा चेहरा राहुल गांधी की कुल संपत्ति 20.40 करोड़ रुपये है.
- मुकेश सहनी: बिहार में सक्रिय वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी की कुल संपत्ति 12.31 करोड़ रुपये है.
- उपेंद्र कुशवाहा: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख कुल घोषित संपत्ति 2.12 करोड़ रुपये के बीच है.
प्रशांत किशोर की संपत्ति पर चर्चा क्यों?








