ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोर्ट टिप्पणियां करने से बेहतर होता कोई स्पष्ट आदेश देती

UB India News by UB India News
July 4, 2022
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर, पटना, महिला युग, संपादकीय
0
कोर्ट टिप्पणियां करने से बेहतर होता कोई स्पष्ट आदेश देती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

निलंबित बीजेपी नेता नूपुर शर्मा को देश की सर्वोच्च अदालत से पैगंबर पर अशोभनीय विवादित टिप्पणी के लिए कड़ी फटकार मिली है। कोर्ट ने कहा कि इस हरकत के लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर दिल्ली स्थानांतरित करने की अर्जी पर राहत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद नूपुर को अपनी याचिका वापस लेनी पड़ी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जेबी पारदीवाला की अवकाशकालीन बेंच ने कहा कि नुपुर ने टेलीविजन पर धर्म विशेष के खिलाफ उकसाने वाली टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि आज जो भी देश में हो रहा है, उसके लिए वह अकेली जिम्मेदार हैं।

नूपुर के वकील मनिंदर सिंह ने कोर्ट में दलील दी थी कि नूपुर के जीवन को खतरा है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘उन्हें खतरा है या वह सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं, जिस तरह से उन्होंने देश भर में भावनाओं को भड़काया है। देश में जो हो रहा है उसके लिए यह महिला अकेले जिम्मेदार है’। पीठ ने ज्ञानवापी मस्जिद पर चर्चा की मेजबानी करने वाले टीवी चैनल पर भी कड़ा रु ख अपनाया। कोर्ट ने सवाल किया,‘टीवी चैनल ने कोर्ट में विचाराधीन मुद्दे पर बहस क्यों की। केवल एजेंडा को बढ़ावा देने के लिए।’ इसी टीवी डिबेट में नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद कई शहरों में हिंसक घटनाएं हुई और अरब देशों ने भारत के सामने विरोध दर्ज कराया था।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

बीजेपी ने नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से तभी निकाला जब अरब जगत में बवाल होने लगा। देश-विदेश में भारी बवाल होने के बाद नूपुर के देरी से और सशर्त माफी मांगने पर भी कोर्ट ने एतराज जताया और कहा कि उन्होंने माफी मांगने में भी देरी की और यह भी कह डाला कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है।’

मामले में पुलिस को भी आड़े हाथ लेते हुए अदालत ने कहा, ‘जब आप दूसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हैं तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है, लेकिन जब यह आपके खिलाफ होता है, तो किसी ने आपको छूने की हिम्मत नहीं की।’ कोर्ट ने यह तो माना कि नूपुर की हल्की जुबान ने देश में आग लगा दी और वो उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार हैं, तो भी दुखद है कि अदालत ‘विशिष्ट मामलों’ में एक हद से आगे जाने में बच रही है। कितना अच्छा होता कि अदालत इस मामले में भी सिर्फ कड़ी टिप्पणियां करके ही नहीं रह जाती और कोई स्पष्ट आदेश देती।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
लालू यादव के कंधे की हड्डी फ्रैक्चर, ज्‍यादा तबीयत बिगड़ने पर देर रात अस्पताल में हुए भर्ती

लालू यादव के कंधे की हड्डी फ्रैक्चर, ज्‍यादा तबीयत बिगड़ने पर देर रात अस्पताल में हुए भर्ती

जीएसटी मुआवजा : आर्थिक संकट में अनेक राज्य

जीएसटी मुआवजा : आर्थिक संकट में अनेक राज्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend