ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव के कंधे की हड्डी फ्रैक्चर, ज्‍यादा तबीयत बिगड़ने पर देर रात अस्पताल में हुए भर्ती

लालू यादव को पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है पारस हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट आसिफ प्रमाण ने कहा कि उन्हें कंधे में चोट के कारण भर्ती कराया गया। डॉक्टर की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

UB India News by UB India News
July 5, 2022
in खास खबर, पटना, राजद, स्वास्थ
0
लालू यादव के कंधे की हड्डी फ्रैक्चर, ज्‍यादा तबीयत बिगड़ने पर देर रात अस्पताल में हुए भर्ती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत घर की सीढ़ी से गिरने के बाद बिगड़ गई है. लालू प्रसाद यादव रविवार की रात को अचानक से लड़खड़ा कर सीढ़ी से गिर गए थे जिसके बाद उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई और कमर में भी चोट आई थी. जिसके बाद रविवार को अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पर गया.

लड़खड़ा कर सीढ़ी पर गिर गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम लालू प्रसाद अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे उसी दौरान उनका अचानक से संतुलन बिगड़ा और वह लड़खड़ा कर सीढ़ी पर गिर गए. जिसके बाद उन्हें उठाकर बेड पर लिटाया गया और फिर घर में मौजूद लोगों ने उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने लालू प्रसाद का एमआरआई कराया. जांच में लालू प्रसाद के कंधे, कमर और पांव में चोट की रिपोर्ट आई.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

पटना के पारस अस्पताल में भर्ती
जांच के बाद लालू प्रसाद को दवा देकर तत्काल राहत पहुंचाने की कोशिश की गई और साथ ही उन्हें आराम करने की भी सलाह दी गई लेकिन उन्हें जब आराम नहीं मिला तो सोमवार की सुबह उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव स्वयं ही गाड़ी चलाकर लालू को अस्पताल लेकर पहुंचे.

लालू यादव जी देर रात यहां आए थे। कंधे में चोट और पुरानी बीमारियों के चलते उनकी स्थिति अस्थिर थी। हमारे डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। मरीज की स्थिति अभी स्थिर है। यह कहना मुश्किल है कि उनको छुट्टी कब मिलेगी: डॉ. आसिफ रहमान चिकित्सा अधीक्षक, पारस अस्पताल, पटना, बिहार pic.twitter.com/6mZDXPflZR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022

अकसर खराब रहती है तबीयत
लालू प्रसाद यादव की तबीयत अक्सर खराब रहती है और वो पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. जेल में रहने के दौरान भी उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमजोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत और ह्रदय संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं.

लालू प्रसाद की हालत स्थिर
पारस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आसिफ रहमान ने बताया की अभी लालू प्रसाद यादव की हालत स्थिर है. रात करीब साढ़े तीन बजे लालू प्रसाद यादव हमारे इमरजेंसी में पहुंचे थे. हाल ही में उनके कंधे की दुर्घटना के कारण उनकी हालत अस्थिर थी. डॉक्टर आईसीयू में उनका इलाज कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
जीएसटी मुआवजा : आर्थिक संकट में अनेक राज्य

जीएसटी मुआवजा : आर्थिक संकट में अनेक राज्य

एककनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बना कर भाजपा ने एक साथ साधे कई निशाने

एककनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बना कर भाजपा ने एक साथ साधे कई निशाने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend