ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुरी में पहंडी अनुष्ठान के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत , सोने की झाड़ू से सफाई

UB India News by UB India News
July 2, 2022
in अध्यात्म
0
पुरी में पहंडी अनुष्ठान के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत , सोने की झाड़ू से सफाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विश्व प्रसिद्ध पुरी के श्री जगन्नाथ धाम में जगन्नाथ रथ यात्रा की भव्य शुरूआत हो रही है. रथ यात्रा की शुरुआत पहंडी अनुष्ठान के साथ हुई, जिसमें भगवान जगन्नाथ को पारंपरिक तरीके से रथ तक ले जाया जाता है. बता दें कि विधि के मुताबिक, जब तीनों रथ तैयार हो जाते हैं, तब ‘छर पहनरा’ नामक अनुष्ठान संपन्न किया जाता है. इसके तहत पुरी के गजपति राजा पालकी में यहां आते हैं और इन तीनों रथों की विधिवत पूजा करते हैं और ‘सोने की झाड़ू’ से रथ मण्डप और रास्ते को साफ़ करते हैं.

इस बीच पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के लिए ‘पहंडी’ अनुष्ठान शुरू हो गया है. COVID महामारी के बाद दो साल के अंतराल के बाद इस बार रथ यात्रा में भक्तों की भागीदारी की अनुमति दी गई है.
आपको बता दें कि भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ 45.6 फीट ऊंचा, बलरामजी का तालध्वज रथ 45 फीट ऊंचा और देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ 44.6 फीट ऊंचा होता है. इन तीनों रथों को बिना किसी कील या लोहे के इस्तेमाल के बनाया जाता है. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे एक श्रद्धालु ने बताया कि 2 साल बाद हम यहां आए हैं, बहुत खुशी है. जगन्नाथ जी पर लोगों की श्रद्धा और आस्था आज भी वैसी ही बनी हुई है जैसी हमेशा से थी. लोग कहते हैं कि इस रथ को खींचना अपने आप में एक अच्छी अनुभूति है. जो भी इस रथ को खींचता हैं, जगन्नाथ जी की उस पर विशेष कृपा होती है.

कब और क्यों होती है जगन्नाथ रथ यात्रा

हिंदू मान्यता के अनुसार यह यात्रा भगवान कृष्ण के जीवन में उनके भाई और बहन के महत्व को बताने वाली है। ये तीनों भाई बहन हर साल 7 दिन के लिए एक साथ अपनी मौसी के घर जाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल जगन्ना​थ रथ यात्रा का प्रारंभ आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से होता है। यह यात्रा कुल 09 दिन की होती है, जिसमें 7 दिन भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर में रहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुंडिचा मंदिर उनकी मौसी का घर है. सैकड़ों सालों से परंपरा को निभाते हुए रथ यात्रा के पहले दिन तीनों रथों को गुंडिया मंदिर ले जाया जाता है। इन रथों को मोटे रस्सों से खींचा जाता है।

दोपहर में जगन्नाथ रथ यात्रा 2022 की पहली रस्म 

बता दें कि तीनों रथों के अलग-अलग नाम हैं, जिनमें भगवान जगन्नाथ के रथ को नंदीघोष, बलराम के रथ को तालध्वज और सुभद्रा जी के रथ को दर्पदलन कहा जाता है। आज दोपहर में इन तीनों रथों की निकासी से पहले मंदिर के पुजारी ‘छेरा पहरा’ की रस्म करेंगे। इसके बाद इन विशाल रथों पर लकड़ी के घोड़ों को लगाया जाएगा. उसी दौरान इन रथों के सारथी भी स्थापित होंगे। इसके बाद भगवान की यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके बाद भक्त 3 किलोमीटर तक इन रथों को रस्सों से खींचकर ले जाएंगे।

सोने के झाड़ू  से होती है रास्ते की सफाई 

आपको बता दें कि रथ यात्रा के रथों के निर्माण में लोहे या किसी अन्य धातू का उपयोग वर्जित है, इसलिए बिना एक भी कील के ये रथ तैयार किए जाते हैं। वहीं भगवान जब रथ यात्रा के लिए निकलते हैं तो पूरे मार्ग को सोने की झाड़ू से साफ किया जाता है।

RELATED POSTS

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

9 जुलाई को होगी वापसी 

गुंडीचा मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा 09 जुलाई को निकलेंगे, उस दिन ही वापसी यात्रा शुरु होगी. जिसके बाद 12 जुलाई तक पूरा की विधियां चलेंगीं और भगवान जगन्नाथ को फिर से उनके सिंहासन पर विराजमान कराया जाएगा।

अमित शाह ने अहमदाबाद में की पूजा 

जगन्नाथ पुरी के साथ एक ऐसी ही यात्रा अहमदाबाद में भी निकाली जाती है। इस यात्रा की शुरुआज शुक्रवार की सुबह गृहमंत्री अमित शाह ने पूजा करके की है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 4, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

Next Post
बिहार में जाति जनगणना पर बैठक आज ,राज्य कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस पर शुरू होगा अमल

CAG की रिपोर्ट ने खोली नीतीश सरकार की पोल, किया बड़े 'गड़बड़झाले' की ओर इशारा

पटना सिविल कोर्ट में ब्लास्ट अगमकुआं थाना का दरोगा घायल

पटना सिविल कोर्ट में ब्लास्ट अगमकुआं थाना का दरोगा घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend