पार्क सर्कस इलाके में शुक्रवार को बांग्लादेश हाई कमिशन (Bangladesh High Commission) के पास अंधाधुंध गोलियां चलीं. यहां एक पुलिसकर्मी ने महिला की हत्या के बाद की खुदकुशी कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस फायरिंग की घटना में एक बाइक चालक भी गोली लगने से घायल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) पहुंंची और इलाके को घेर लिया गया है. पुलिस कर्मी के बारे में बताया गया है कि उसने आज शुक्रवार को ही ड्यूटी ज्वाइन की थी.
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि करीब 10-15 राउंड गोलियां चलीं और इसके कारण सड़क से गुजर रही एक महिला को गोलियां लगीं और उसकी मौत हो गई. यह महिला एक बाइक पर सवार थी और इस बाइक चालक को भी गोलियां लगी हैं. महिला के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है. वहीं घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. पुलिस लोगों से जानकारी जुटा रही है तो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. इलाके की दुकानें भी इस घटना के बाद बंद हो गईं.
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग के बाहर पुलिस के एक जवान की गोली लगने से एक महिला बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/nHSfMG9ooz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022







