ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन , प्रयागराज में हालात आउट ऑफ कंट्रोल

UB India News by UB India News
June 11, 2022
in अपराध
0
जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन , प्रयागराज में हालात आउट ऑफ कंट्रोल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय में रोष है। जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और हावड़ा के साथ ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, लखनऊ और प्रयागराज में भी प्रदर्शन जारी है। के अधिकांश मस्जिदों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

समुदाय विशेष की मांग है कि नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस क्रम में देश की राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन जारी है। हालांकि शाही इमाम ने कहा, ‘ऐसे किसी विरोध प्रदर्शन के लिए एलान नहीं किया गया था।’ जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नूपुर शर्मा और बाकी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

RELATED POSTS

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

डीसीपी श्वेता चौहान ने कहा, ‘जामा मस्जिद में नमाज के लिए करीब 1,500 लोग जमा थे। नमाज के बाद करीब 300 लोग बाहर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 10-15 मिनटों में ही हमने हालात को नियंत्रण में कर लिया। बिना अनुमति के ही विरोध प्रदर्शन सड़क पर हो रहा था इसलिए हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।’

कानपुर में तीन जून को हुए दंगे के बाद आज शुक्रवार को जुमे की पहली नमाज हो रही है। पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। हालांकि, इसके बाद भी यूपी के तीन शहरों से नमाज के बाद उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रयागराज में नमाज के बाद भीड़ की तरफ से किए जा रहे पथराव में डीएम-एसएसपी घायल हुए हैं और एसपी की गाड़ी टूट गई है। सड़कों पर आगजनी की जा रही है। हालात इतने बिगड़ गए कि एडीजी को बंदूक उठानी पड़ी। अर्धसैनिक बलों में कुछ घायल हुए हैं।

सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगे। दहशत में आस-पास की दुकानों के शटर गिर गए। इसके बाद यहां पथराव किया गया है। इस मामले के बड़ा होने के साथ ही एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने पूरे प्रदेश के हर जिले के अधिकारियों से नमाज के बाद की रिपोर्ट मांगी है।
कानपुर और प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में निकला विरोध का जुलूस
कानपुर में जहां शांति रही वहीं सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने घंटाघर तक विरोध जुलूस निकाला और फिर नारे लगाकर रोड पर जाम लगा दिया। सहारनपुर की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद के बाहर नारेबाजी की।

मेरठ में हाई अलर्ट
पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयानों को लेकर जुमे की नमाज पर जनपद में आज सुबह ही हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इंटरनेट मीडिया पर भारत बंद की अफवाह फैलाने वालों पर सीधे मुकदमे के आदेश दिए गए है। जनपद में जोन और सेक्टर व्यवस्था लागू कर पीएसी और आरएएफ भी लगा दी गई है। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में मकानों की छतों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। ताकि पता चल सकें कि मकानों की छतों पर पत्थर तो नहीं रखे गए है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जनपद में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है। इंटरनेट मीडिया पर भारत बंद की अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही लाउडस्पीकर से शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों को ऐलान करा दिया है।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को ही मुस्लिम समुदाय की आक्रोशित महिलाओं ने हाजीपुरा से नालबंद तक तख्तियां लेकर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। फिरोजाबाद में आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पुलिस कार्यालय पर एसएसपी आशीष तिवारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नुपूर के बयान को आपत्तिजनक और भड़काऊ बताते हुए गिरफ्तारी कराने की मांग की।

प्रयागराज के अटाला में नमाज के बाद भारी संख्या में लोगों ने नारेबाजी की और उग्र प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां पुलिस पर पथराव भी किया गया है।
प्रयागराज के अटाला में नमाज के बाद भारी संख्या में लोगों ने नारेबाजी की और उग्र प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां पुलिस पर पथराव भी किया गया है।

लाइव अपडेट्स

  • प्रयागराज में पथराव के दौरान डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी को पत्थर लगा।
  • देवबंद में मुस्लिम बाजार और दुकानें बंद रहींl मस्जिद रशीदिया पर जुमा की नमाज के बाद अचानक कुछ मदरसा छात्रों ने नारेबाजी की और उनके हाथ में बैनर पोस्टर भी थे। मामला बढ़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जिससे भगदड़ मच गई पुलिस ने मदरसा छात्रों के जमावड़े को लाठियां फटकार कर वहां से भाग दिया।
  • भाजपा नेता नूपुर शर्मा की जबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ के इनाम की घोषणा करने वाले सतपाल तंवर के खिलाफ कानपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • भीम सेना प्रमुख सतपाल ने यह आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वादी के अधिवक्ता विजय बक्शी ने बताया कि कोर्ट ने मामला अपने यहां दर्ज कर लिया है और अगली सुनवाई 24 जून को होगी और उसी दिन वादी के बयान दर्ज होंगे।
मुरादाबाद में बवाल होने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग बच्चे गिरते-पड़ते वहां से भाग रहे हैं।
मुरादाबाद में बवाल होने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग बच्चे गिरते-पड़ते वहां से भाग रहे हैं।
  • प्रयागराज में घरों से पुलिस पर पथराव किया गया है। पुलिस भी जवाब में फेंके जा रहे पत्थरों को उठाकर फेंक रही है।
  • सहारनपुर में भीड़ इतनी उग्र हो गई थी कि पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। जवाब में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी भी की। हालांकि, अब सब कंट्रोल में है।
  • एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि सहारनपुर में भीड़ ज्यादा हो गई थी, लेकिन अब हालात काबू में कर लिए गए हैं।
  • बिजनौर में सोशल मीडिया के जरिये सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
  • गोरखपुर में जुमे की नमाज को लेकर एडीजी जोन अखिल कुमार खुद सड़क पर उतरे।
  • लखनऊ की टीले वाली मस्जिद पर भारी पुलिस बल तैनात है। ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस लॉ एंड ऑर्डर पीयूष समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, 4 सेंट्रल समेत छह कंपनियां पीएसी की तैनात हैं। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि जुम्मे की नमाज को लेकर राजधानी लखनऊ को 9 जोन 36 सेक्टर में बांटा गया है।
  • कानपुर में बेकनगंज के तीन किमी के दायरे में 9 कंपनी PAC में 800 जवान, 3 कंपनी RAF में 375 जवान, 7 कंपनी क्विक रिस्पॉन्स टीम में 75 जवान और पुलिस के 3 हजार जवानों के तैनात होने से शांति है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के लिए 100 से ज्यादा लोगों की टीम लगाई गई है।
  • प्रयागराज में नमाज के बाद सड़कों पर उतरी नमाजियों की भीड़, उग्र प्रदर्शन।
  • मुरादाबाद में नमाज के बाद नूपुर शर्मा का सिर कलम करने का पोस्टर बैनर लेकर सड़कों पर उतरे।
  • सहारनपुर में जामा मस्जिद से नमाजी भीड़ के साथ घंटाघर पहुंचे और डीआईजी डॉक्टर प्रीतिंदर की मौजूदगी में काफी हंगामा किया।
  • बाराबंकी में पीरबटावन, निबलेट तिराहा, स्टेशन रोड, घोसियाना और नबीगंज समेत तमाम इलाकों में मुस्लिम दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखा।
  • शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं।
  • उन्नाव में धवन रोड, केसरगंज, छिपियाना और छोटे चौराहे पर मुस्लिम की दुकानें बंद रहीं। लगभग 500 दुकानें बंद रहीं।
  • मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद है। बता दें उन्नाव में 8 जून को बाजार बंदी के लिए पोस्टर लगाए गए थे। जिसको पुलिस ने हटवा दिया था।
  • पीलीभीत में न्यूरिया कस्बे की 1000 दुकानें बंद रहीं।
  • यह क्षेत्र सदर और अमरिया तहसील में आता है। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगरानी कर रही है।
  • वाराणसी में एडिशनल सीपी (क्राइम/हेडक्वार्टर) और फोर्स को लेकर पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश बजरडीहा इलाके में पैदल गश्त कर रहे हैं।
  • सहारनपुर की जामा मस्जिद में नमाज के बाद निकले नमाजियों ने अचानक से अल्लाह हू अकबर के नारे लगाना शुरू कर दिया।
  • जुमे की नमाज के बीच कानपुर पहुंचे मुस्लिम लीग सांसद को पुलिस ने लौटाया। कानपुर में 3:30 बजे एक्सप्रेस रोड मस्जिद पर आखिरी नमाज होगी।
सहारनपुर में मस्जिद के बाहर निकलते ही नमाजियों ने जब नारेबाजी शुरू की, तो आस-पास की दुकानों के शटर गिरने लगे। इसके बाद यहां भी जमकर पथराव हुआ।
सहारनपुर में मस्जिद के बाहर निकलते ही नमाजियों ने जब नारेबाजी शुरू की, तो आस-पास की दुकानों के शटर गिरने लगे। इसके बाद यहां भी जमकर पथराव हुआ।
कानपुर के संवेदनशील इलाकों में ऊंची इमारतों की छतों से निगरानी की जा रही है। साथ ही सादे कपड़ों में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई।
कानपुर के संवेदनशील इलाकों में ऊंची इमारतों की छतों से निगरानी की जा रही है। साथ ही सादे कपड़ों में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई।
ड्रोन कैमरे से कानपुर शहर के संवेदनशील इलाके परेड चौराहे के पास नजर रखी जा रही है।
ड्रोन कैमरे से कानपुर शहर के संवेदनशील इलाके परेड चौराहे के पास नजर रखी जा रही है।

तस्वीरों में देखें यूपी के 10 शहरों का हाल

सहारनपुर में मस्जिद के बाहर नमाजियों की भीड़ बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतर आई। इसके बाद यहां हालात बेकाबू हो गए और पथराव हुआ।
सहारनपुर में मस्जिद के बाहर नमाजियों की भीड़ बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतर आई। इसके बाद यहां हालात बेकाबू हो गए और पथराव हुआ।
मुरादाबाद में नूपुर शर्मा को फांसी देने के नारे और उनका सिर कलम करने के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया गया।
मुरादाबाद में नूपुर शर्मा को फांसी देने के नारे और उनका सिर कलम करने के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया गया।
मुरादाबाद में मुगलपुरा थाने के सामने नमाजियों भीड़ जमा हो गई। पुलिस के साथ झड़प भी हुई है।
मुरादाबाद में मुगलपुरा थाने के सामने नमाजियों भीड़ जमा हो गई। पुलिस के साथ झड़प भी हुई है।
आजमगढ़ जिले में धारा 144 लागू है। जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग करते पुलिस के जवान।
आजमगढ़ जिले में धारा 144 लागू है। जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग करते पुलिस के जवान।
मथुरा में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम। मस्जिदों के आस-पास पुलिस कर गश्त कर रही है। जनपद में धारा 144 लागू है।
मथुरा में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम। मस्जिदों के आस-पास पुलिस कर गश्त कर रही है। जनपद में धारा 144 लागू है।
आगरा में जुमे की नमाज से पहले घोड़े पर सवार होकर गश्त करते पुलिसकर्मी।
आगरा में जुमे की नमाज से पहले घोड़े पर सवार होकर गश्त करते पुलिसकर्मी।
उन्नाव में धवन रोड पर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने पुलिस फोर्स के साथ गश्त की।
उन्नाव में धवन रोड पर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने पुलिस फोर्स के साथ गश्त की।
वाराणसी में मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस निगरानी कर रही है।
वाराणसी में मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस निगरानी कर रही है।
गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर रही है।
गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर रही है।
कानपुर हिंसा के बाद हापुड़ डीएम मेघा रूपम ने गुरुवार रात 11 बजे एक पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। वो बोतल में पेट्रोल डीजल बेच रहा था। डीएम ने पंप सील करा दिया है।
कानपुर हिंसा के बाद हापुड़ डीएम मेघा रूपम ने गुरुवार रात 11 बजे एक पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। वो बोतल में पेट्रोल डीजल बेच रहा था। डीएम ने पंप सील करा दिया है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 2, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
राज्यसभा चुनाव : 16 सीटों के लिए वोटिंग खत्म अब  गिनती की है बारी

राज्यसभा चुनाव : 16 सीटों के लिए वोटिंग खत्म अब गिनती की है बारी

विकास योजनाओं से आदिवासी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: पीएम

विकास योजनाओं से आदिवासी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: पीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend