ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के जनता दरबार में पुलिस महकमें और भू राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों पर हुई सुनवाई

UB India News by UB India News
June 7, 2022
in पटना
0
नीतीश कुमार के जनता दरबार में पुलिस महकमें और भू राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों पर हुई सुनवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश ने बिहार के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की शिकायतें सुनने के बाद उसके निराकरण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गृह विभाग और भू- राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें सुन रहे थें। इस दौरान कई फरियादियों ने पुलिस महकमे से जुड़ी शिकायतें की तो कइयों ने भू राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। नालंदा से आए एक बुजुर्ग ने कहा कि दाखिल-खारिज के लिए दो बार आवेदन दे चुका हूं, लेकिन बार-बार उसे कैंसिल कर दिया जाता है। शिकायत सुनने के बाद सीएम ने तुरंत कहा का जरा राजस्व वाले को फोन लगाओ तो… फोन पर सीएम नीतीश ने राजस्व विभाग के अधिकारी को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सीएम के सामने रोने लगी बुजुर्ग महिला
सीएम नीतीश के जनता दरबार में आज पुलिस महकमें से जुड़ी कई शिकायतें आईं। कई शिकायकर्ताओं ने पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सिवान की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने रोते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि उसके पोते की 2021 में हत्या कर दी गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। लेकिन सिर्फ एक को गिरफ्तार किया गया। बुजुर्ग महिला ने सीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शिकायत सुनने के बाद डीजीपी को फोन लगवाया और घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

वहीं सारण से ही एक और फरियादी ने कहा कि 2021 में उनके पिता की हत्या कर दी गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरे पास घटना का वीडियो भी है। लेकिन किसी की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सीएम ने इस मामले में भी एक्शन लेने का निर्देश दिया। जनता दरबार में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत लेकर कई फरियादी पहुंचे थे।

जनता दरबार में मुख्यमंत्री फरियादियों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित अधिकारी को उसके निराकण का निर्देश जारी किया। मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में गृह विभाग और भू-राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याएं आईं। सीएम ने फरियादी की शिकायत सुनने के बाद त्वरित एक्शन लेने का निर्देश भी दिया।

जनता दरबार में पुलिस महकमे से जुड़ी कई शिकायते आईं। किसी ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया तो किसी ने भू माफिया से सांठगांठ की बात कही। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में संबंधित विभागों के आला अधिकारी के साथ मंत्री भी मौजूद रहें। जनता दरबार में राज्य के अलग-अलग जिलों से आए शिकायकर्ता पहुंचे हैं। उसके शिकायतों पर त्वरित एक्शन लेने का निर्देश देते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होने से पहले शिकायतकर्तों का कोरोना टेस्ट भी कराया जाता है।

वेब पोर्टल के जरिए होता है रजिस्‍ट्रेशन
सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचक अपनी शिकायतों को बताने के लिए फरियादी वेब पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए शिकायकर्ता के पास आधार नंबर, जन्म तिथि प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। शिकायकर्ता को अपने रजिस्ट्रेशन कराने के दौरान अपना नाम, पता और शिकायत का विवरण भी देना होता है। रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको एक यूनिक नंबर दिया जाता है, जिसके जरिए आप अपने आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। सीधे आवेदन के पेज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें।

जनता दरबार के लिए वेबसाइट – https://jkdmm.bih.nic.in/Jantadarbar/ComplainRegistration.aspx

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “ओनली वन अर्थ” पर वेबीनार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "ओनली वन अर्थ" पर वेबीनार

बेंगलुरु के 27 जिलों में यूवी इंडेक्स का स्तर 12 से ज्यादा होने के साथ ही बढ़ा त्वचा कैंसर का खतरा

बेंगलुरु के 27 जिलों में यूवी इंडेक्स का स्तर 12 से ज्यादा होने के साथ ही बढ़ा त्वचा कैंसर का खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend