ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेंगलुरु के 27 जिलों में यूवी इंडेक्स का स्तर 12 से ज्यादा होने के साथ ही बढ़ा त्वचा कैंसर का खतरा

UB India News by UB India News
June 6, 2022
in Lokshbha2024, पटना, स्वास्थ
0
बेंगलुरु के 27 जिलों में यूवी इंडेक्स का स्तर 12 से ज्यादा होने के साथ ही बढ़ा त्वचा कैंसर का खतरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, बेंगलुरु, 06 जून ::

यूवी इंडेक्स धरती की सतह पर पहुँचने वाली रेडिएशन का स्तर बताता है। इसका रेडिएशन जितना अधिक होगा, त्वचा और आँख के लिए उतना ही खतरनाक साबित होगा।

RELATED POSTS

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

एचसीजी कैंसर रिसर्च सेंटर के डॉक्टर यूवी विशाल राव के अनुसार, भारत जैसे उष्णकटिबंधीय देशों में त्वचा रोग में कैंसर जैसी बीमारी का होना दुर्लभ था। अल्ट्रा वॉयलेट (यूवी) रेडिएशन के बढ़ते स्तर को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि निश्चित रूप से त्वचा कैंसर रोग में वृद्धि हुई है।

बेंगलुरु में कम हो रहे पेड़ पौधे और तेजी से बढ़ते कंक्रीट के कारण यहाँ के जंगलों में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, देखा जाय तो मौसम की चर्चा हम लोग करते है लेकिन बहुत कम लोग रेडिएशन की चर्चा करते है।

इंडियन मेडिकल रिसर्च काउन्सिल की रिपोर्ट 2021 के अनुसार, देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में त्वचा रोग में नॉनमेलानोमा नामक कैंसर की बीमारी धीरे धीरे अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। देश के पूर्वोत्तर भाग में पुरुषों में 5.14 और महिलाओं में 3.98 प्रतिशत त्वचा कैंसर देखी गई है।

शंकर अस्पताल के हेड एवं नेक ओंकोलॉजी विभाग के डॉक्टर नारायण सुब्रमण्यम के अनुसार, देश में त्वचा कैंसर के मामले दुर्लभ थे, क्योंकि हमारी त्वचा में मेलेनिन वर्णक का हाईलेवल यूवी रेडिएशन के असर को कम करता है, लेकिन अब त्वचा कैंसर का रोग बढ़ रहा है।

बेंगलुरु के शहरी जिलों सहित प्रदेश के 31 में से 27 जिलों में यूवी इंडेक्स का स्तर 12 से ज्यादा देखा जा रहा है, जिसे टॉप मोस्ट कहा जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, धारवाड़, कोलार, कोप्पल, रायचूर में यूवी इंडेक्स 13 माना जा रहा है। जबकि यादगीर जिले के लिए 12.5  और रामनगर में 11 रह रहा है।

डॉक्टर यूवी विशाल राव के अनुसार, त्वचा कैंसर के सबसे अधिक मामले आस्ट्रेलिया में है, लेकिन भारत में त्वचा कैंसर, सन बर्न और मोतियाबिंद जैसी बीमारियाँ दिन पर दिन बढ़ रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो 0 से 2  तक यूवी इंडेक्स होने पर किसी तरह का खतरा नही होता है, लेकिन यूवी इंडेक्स जब 6 से 7 हो जाता है तो प्रोटेक्शन की आवश्यकता होगी। प्रोटेक्शन के रूप में व्यक्ति को खुद को कवर करना होता है, सन स्क्रीन और सन ग्लासेज का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। जब यूवी इंडेक्स 8 से 10  हो जाता है तो प्रोटेक्शन के लिए ज्यादा सावधानियाँ बरतनी आवश्यक हो जाता है। लेकिन जब यूवी इंडेक्स 11 से ज्यादा हो तो धूप में निकलने से बचने के साथ-साथ सन प्रोटेक्शन के लिए भी अन्य सभी सावधानियाँ बरतनी चाहिए। प्रायः यह देखा जा रहा है कि अल्ट्रा वॉयलेट (यूवी) रेडिएशन से अधिक सम्पर्क में रहने के कारण समय से पहले मोतियाबिंद की बीमारी हो रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अल्ट्रा वॉयलेट (यूवी) रेडिएशन को कम करने, हानिकारक रासायनिक जोखिम से बचने, त्वचा की अनियमितताएँ, धब्बे, खुरदरापन या मलिनकिरण के मूल्यांकन और बार-बार त्वचा की जाँच कराने से ऐसी बिमारियों की रोकथाम और शुरुआती उपचार में मदद मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

by UB India News
August 10, 2026
0

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठाता है, तो...

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार की राजनीति में सरकारी खर्च और सुविधाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

by UB India News
August 10, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को ठोक बजाकर और पूरी तरह से खुले अंदाज में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय...

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब...

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

by UB India News
August 10, 2026
0

'सृजन घोटाले का जिन्न' एक बार फिर से बिहार की सियासत में कुलांचे मारने को तैयार है। तेजस्वी यादव ने...

Next Post
तेजस्वी यादव बोले- ‘कैद में हैं नीतीश कुमार’ तो JDU ने किया पलटवार

तेजस्वी यादव बोले- 'कैद में हैं नीतीश कुमार' तो JDU ने किया पलटवार

लालू प्रसाद की मौजूदगी में विधान परिषद के लिए RJD के 3 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

लालू प्रसाद की मौजूदगी में विधान परिषद के लिए RJD के 3 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend