ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कानपुर हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन शुरू, 3 FIR दर्ज, 36 गिरफ्तार ,मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी लखनऊ से गिरफ्तार

UB India News by UB India News
June 5, 2022
in अपराध, उत्तरप्रदेश
0
कानपुर हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन शुरू, 3 FIR दर्ज, 36 गिरफ्तार ,मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी लखनऊ से गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कानपुर हिंसा के मामले में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन एफआईआर दर्ज कर 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बेगनगंज थाने में कुल तीन एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में जौहर फैंस एसोसिएशन के हयात ज़फ़र हाशमी, एहतशाम कबाड़ी, जीशान, आकिब, निज़ाम, अज़ीज़ुर, आमिर जावेद व इमरान काले समेत 40 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। हत्या के प्रयास,  सीएलए (7 लॉ क्रिमिनल एमेंडमेंट एक्ट), बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

कानपुर हिंसा के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. यूपी एसटीएफ लगातार हाशमी की तलाश में थी. वो हिंसा के बाद से ही लखनऊ में छिपकर बैठा था, जिसे एसटीएफ ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया. हयास जफर हाशमी पर कानपुर में हिंसा फैलाने का आरोप है, जिसके चलते पूरे शहर में बवाल फैल गया था. इस मामले में अब तक करीब 40 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, यूपी एसटीएफ कानपुर हिंसा के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी से लखनऊ में ही पूछताछ कर रही है.

RELATED POSTS

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

40 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर, 36 गिरफ्तार
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में कानपुर के बेकनगंज में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई है. इन एफआईआर में 40 लोगों को नामजद, तो 1000 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. पथराव और हिंसा को लेकर अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

दंगाईयों की पहचान कर एक्शन शुरू
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि पुलिस को पर्याप्त वीडियो फुटेज मिले हैं. इसके जरिए दंगाईयों की पहचान की गई है. उन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गौरतलब है कि बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने वहां की दुकानों को बंद करने का प्रयास किया, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया. इस बात को लेकर आपस में टकराव हुआ पत्थरबाजी की घटना हुई. इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

कानपुर हिंसा अपडेट

  1. बेगनगंज थाने में तीन एफआईआर दर्ज
  2. अब तक 36 आरोपी गिरफ्तार
  3. 40 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों पर केस
  4. हत्या के प्रयास, बलवा समेत गंभीर धाराओं में केस

हिंसा से पहले मौलानाओं की हुई थी बैठक

जानकारी के मुताबिक हिंसा से पहले मौलानाओं की बैठक हुई थी। इन मौलानाओं ने बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस बैठक में हयात जफर हाशमी भी मौजूद था जो एम एम एस जौहर फैंस एसोसिएशन का अध्यक्ष भी है।

 

बेकनगंज थाने में 3 एफआईआर दर्ज

  1. पहली एफआईआर इंस्पेक्टर बेकनगंज नवाब अहमद की तरफ से दर्ज करवाई गई जिसमें हयात जफर हाशमी समेत 36 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें बाबा चौराहे से मार्केट को बंद कराने और उसके बाद शुरू हुए पथराव की घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई गई।
  2. दूसरी एफआईआर चंदेश्वर हाता के पास भीड़ द्वारा राहगीरों के साथ की गई मारपीट के मामले में दर्ज हुई।
  3. तीसरी एफआईआर सब इंस्पेक्टर आरिफ रजा की तरफ से दर्ज करवाई गई,जिसमें हयात जफरा हाशमी समेत 19 लोग नामजद किए गए और 350 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। यह एफआईआर दादा मियां चौराहे पर हुए पथराव और बलवे के मामले में दर्ज कराई गई।

सीएम योगी ने सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कानपुर नगर की हिंसा का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी कि प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को कानपुर नगर में जुमे की नमाज के बाद दुकानें बंद कराने के प्रयास के दौरान दो समुदायों के लोगों द्वारा एक-दूसरे पर पथराव और बम फेंके जाने के बाद वहां कुछ इलाकों में हिंसा हुई।

उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए-योगी

शुक्रवार मध्यरात्रि को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कानपुर नगर की घटना के संबंध में निर्देशित किया कि उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और आवश्यकता होने पर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। योगी ने कहा कि अनावश्यक बयानबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाभ भी कड़ी कार्यवाही की जाए। योगी ने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़कों पर धार्मिक गतिविधियां न आयोजित हों।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
जातीय जनगणना पर ठनी रार , हम लोग 1990 से ही जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे – नीतीश

जातीय जनगणना पर ठनी रार , हम लोग 1990 से ही जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे - नीतीश

LS ByPoll UP: रामपुर से घनश्याम लोधी, आजमगढ़ से निरहुआ को BJP का टिकट

LS ByPoll UP: रामपुर से घनश्याम लोधी, आजमगढ़ से निरहुआ को BJP का टिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend