ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

LS ByPoll UP: रामपुर से घनश्याम लोधी, आजमगढ़ से निरहुआ को BJP का टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर लोकसभा उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. रामपुर से बीजेपी ने घनश्याम लोधी को मैदान में उतारा है. वो कभी आजम खान के बहुत करीबी हुआ करते थे और जनवरी महीने तक समाजवादी पार्टी में ही थे. वो एमएलसी थे.

UB India News by UB India News
June 5, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
LS ByPoll UP: रामपुर से घनश्याम लोधी, आजमगढ़ से निरहुआ को BJP का टिकट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में उपचुनाव के चलते राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार, पार्टी ने घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश से चुनावी मैदान में खड़ा किया है। वहीं, सीएम माणिक साहा को त्रिपुरा, राजेश भाटिया को दिल्ली और गंगोत्री कुजूर को झारखंड से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर लोकसभा उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. रामपुर से बीजेपी ने घनश्याम लोधी को मैदान में उतारा है. वो कभी आजम खान के बहुत करीबी हुआ करते थे और जनवरी महीने तक समाजवादी पार्टी में ही थे. वो एमएलसी थे. अब वो बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं, आजमगढ़ में लोकसभा चुनाव अखिलेश यादव से हारने वाले भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को बीजेपी ने फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने निरहुआ को उप-चुनाव में उतार कर ये साफ कर दिया है कि वो एक बार हार से पीछे हटने वाली पार्टी नहीं है.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

रामपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने खाली की है. वो विधानसभा चुनाव में विधायक बने हैं. वहीं, आजमगढ़ लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने छोड़ी है. वो मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं. वो इस समय उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी वॉकओवर देने की जगह, ये दोनों सीटें कब्जाने के लिए पूरे दमखम से जुटी है. इसी लिए रामपुर में उसी आजम खान के करीबी धनश्याम लोधी को चुनाव मैदान में उतारा है, जिसके लिए कभी एमएलसी का चुनावी पर्चा भरते समय सिंबल भी हेलीकॉप्टर से मंगाया गया था.

आजमगढ़ से निरहुआ की ललकार

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 2019 में हार झेलने वाले दिनेश लाल निरहुआ ने जनता से वादा किया था कि वो भले ही हार गए हों, लेकिन वो जनता से दूर नहीं जाएंगे. वो गाहे-बगाहे आजमगढ़ जाते भी रहे. उनकी सक्रियता को देखते हुए बीजेपी ने फिर से उन्हें ही उप-चुनाव में मैदान में उतार दिया है. निरहुआ भोजपुरी फिल्म अभिनेता हैं और गायकी में भी अपना अहम मुकाम रखते हैं.

इसके अलावा त्रिपुरा के टाउन बोरदोवली से माणिक शाह, अगरतला से अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पाल, जुबराजनगर से मालिता देबनाथ, आंध्र प्रदेश की आत्मकूर से गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव, झारखंड की मंदर से गंगोत्री कुजुर तथा दिल्ली की राजिंदर नगर से राजेश भाटिया को भाजपा ने टिकट दिया है। इसके अलावा दिल्ली के राजिंदर नगर से आम आदमी पार्टी पहले ही दुर्गेश पाठक को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। यह सीट राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद से खाली है।

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव की तारीखों के अनुसार लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 6 जून से शुरू होने वाली है। वहीं 9 जून को नामांकन की आखिरी तारीख है। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 13 जून तक ही कोई नामांकन वापिस ले पाएगा। चुनाव आयोग के ऐलान के अनुसार 23 जून को मतदान होगा और परिणाम 26 जून को आएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
विवि के शैक्षणिक सत्र में विलम्ब पर शिक्षा मंत्री ने चिन्ता जताई

विवि के शैक्षणिक सत्र में विलम्ब पर शिक्षा मंत्री ने चिन्ता जताई

लालू अगर पटना में हों तो शांत तो बैठ नहीं सकते

लालू अगर पटना में हों तो शांत तो बैठ नहीं सकते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend