ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की राजनीति को समझना आसान नहीं………..

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in कांग्रेस, पटना, बिहार, राजद
0
बिहार की राजनीति को समझना आसान नहीं………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति को समझना आसान नहीं है। यहां राजनीति इतने स्‍तरों पर चलती है कि बड़े सूरमा भी चूक जाते हैं। राष्‍ट्रीय जनता दल की ओर से पटना में लगाए गए पोस्‍टरों ने कांग्रेस के लिए कुछ ऐसी ही स्थिति पैदा कर दी है। वैसे इस पोस्‍टर की चर्चा तो राजद और लालू परिवार के अंदर भी हो ही रही है। जदयू और भाजपा के नेता इस पोस्‍टर पर मजे ले रहे हैं। दरअसल, राजद की ओर से तेजस्‍वी यादव ने पांच जून को संपूर्ण क्रांति दिवस मनाने का एलान कर रखा है। इस दिन तेजस्‍वी यादव बिहार सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने वाले हैं। पटना में लगाए गए पोस्‍टरों में इस कार्यक्रम को महागठबंधन की ओर से आयोजित बताया गया है।

महागठबंधन के पोस्‍टर से कांग्रेस का पत्‍ता साफ
खास बात है कि पांच जून को होने वाले संपूर्ण क्रांति दिवस का आयोजक राजद की ओर से जारी पोस्‍टरों में महागठबंधन को बताया गया है। इन पोस्‍टरों में लोकनायक जय प्रकाश नारायण के अलावा केवल तेजस्‍वी यादव की बड़ी तस्‍वीर लगी है। कुछ पोस्‍टरों में तेजस्‍वी यादव के पिता और राजद अध्‍यक्ष लालू यादव के अलावा वाम दलों के चंद नेताओं की तस्‍वीरें लगाई गई हैं। लेकिन इन पोस्‍टरों में कांग्रेस का कोई चेहरा नहीं दिखता।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

पोस्‍टरों की वजह से कांग्रेस के लिए असहज स्‍थ‍िति
इन पोस्‍टरों ने कांग्रेस के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है। दरअसल, बिहार में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजद के साथ उनका गठबंधन तब तक बना रहेगा, जब तक कि आलाकमान की ओर से इसके बारे में कोई फैसला नहीं ले लिया जाता। दूसरी तरफ, राजद के पोस्‍टर से ऐसा लग रहा है कि महागठबंधन से कांग्रेस को बाहर कर दिया गया है। इस पूरे मसले पर तेजस्‍वी यादव का बयान भी कुछ ऐसा ही है। कांग्रेस ने इसे लेकर तेजस्‍वी यादव से कई सवाल पूछे हैं।

तेजस्‍वी यादव को कांग्रेस के आने-जाने की परवाह नहीं
तेजस्‍वी यादव ने कहा कि विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन प्रत्‍याशी के खिलाफ उम्‍मीदवार दिए। उन्‍होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्‍हें लगता है कि उनमें दम है तो यह तो अच्‍छी बात है। तेजस्‍वी के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि उन्‍हें अब कांग्रेस की जरा भी परवाह नहीं है।

कांग्रेस ने पूछा – क्‍या तेजस्‍वी यादव ने बना लिया नया दल
बिहार कांग्रेस के प्रवक्‍ता असित नाथ तिवारी ने राजद की ओर से हो रहे आयोजन और पोस्‍टरों को लेकर तेजस्‍वी यादव पर हमला किया है। उन्‍होंने कहा कि तेजस्‍वी यादव के इस महागठबंधन का मतलब क्‍या है? कांग्रेस के बिना उन्‍होंने महागठबंधन कैसे बना लिया? क्‍या उन्‍होंने राजद का ही नाम बदलकर महागठबंधन कर दिया है या उन्‍होंने राजद को तोड़कर नई पार्टी बना ली है? इन बयानों से बिहार में कांग्रेस की राजद से जुड़े रहने की लाचारी भी सामने आती है।

जदयू और भाजपा के नेता ले रहे मजे
इस पूरे प्रकरण पर जदयू और भाजपा के नेता मजे ले रहे हैं। भाजपा ने कहा है कि राजद की नीति इस्‍तेमाल करने और फेंक देने की है। बिहार में राजद ने कांग्रेस को अपने साथ जोड़कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इधर, जदयू के प्रवक्‍ता अभिषेक आनंद ने कहा कि तेजस्‍वी यादव बिहार को बदनाम करने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। उन्‍होंने राजद और कांग्रेस के बीच चल रही रस्‍साकशी को नूराकुश्‍ती बताते हुए कहा कि इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अवैध, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला

आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अवैध, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला

कानपुर हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन शुरू, 3 FIR दर्ज, 36 गिरफ्तार ,मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी लखनऊ से गिरफ्तार

कानपुर हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन शुरू, 3 FIR दर्ज, 36 गिरफ्तार ,मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी लखनऊ से गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend