ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कश्मीर फिर बना चुनौती

UB India News by UB India News
June 5, 2022
in जम्मू कश्मीर, ब्लॉग
0
कश्मीर फिर बना चुनौती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने गत मंगलवार को 20 दिनों के भीतर ही कश्मीरी पंडित समुदाय को फिर निशाने पर लेकर टारगेट किलिंग की नृशंस श्रृंखला में नई कड़ी जोड़ दी। उन्होंने कुलगाम में एक सरकारी स्कूल में घुसकर रजनीबाला नाम की शिक्षिका को गोलियों से भून डाला। इससे पहले १२ मई को उन्होंने बड़गाम में सरकारी कर्मचारी राहुल भट के दफ्तर में घुसकर उसकी जान ले ली थी। इस खूंरेजी से स्वाभाविक ही कश्मीरी पंडितों में असुरक्षा बहुत बढ़ गई है और वे विरोध प्रदर्शनों में अपना गुस्सा फोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं‚ वे कश्मीर घाटी से बड़े पैमाने पर पलायन की चेतावनी दे रहे हैं और सुरक्षा गारंटी के बिना वहां रहने को तैयार नहीं है।

यह सब इस अर्थ में दुखद है कि ऐसे समय में हो रहा है जब केंद्र सरकार आतंकवाद के लिहाज से देश के इस सबसे संवेदनशील सीमावर्ती राज्य के अमन चैन की ओर बढ़ने और दशकों पहले घाटी के अपने घरबार छोड़ गये पंडितों की घरवापसी की उम्मीद जता रही थी। ‘द कश्मीर फाइल्स’ नामक बहुचर्चित फिल्म को लेकर बहस में तो उसकी ओर से ऐसा जताया जा रहा था जैसे जम्मू–कश्मीर को लेकर जो भी गलतियां हुइ‚ अतीत में ही हुइ और अब वहां सब कुछ चाकचौबंद है‚ लेकिन यह दावा कितना गलत था‚ इसे इस बात से समझ सकते हैं कि गत अक्टूबर में कश्मीर घाटी में पंडितों की टारगेट किंलिंग को लेकर केंद्र सरकार की नींद टूटी तो भी गृहमंत्री अमित शाह को इसके अलावा कुछ नहीं सूझा कि हालात की उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी के चीफों को घाटी भेजें और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान और तेज कराएं‚ लेकिन उसका भी अब तक कोई हासिल देखने में नहीं आ रहा।

RELATED POSTS

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

जरा और पीछे जाकर देखें तो २०१९ में जम्मू–कश्मीर संबंधी संविधान का अनुच्छेद ३७० हटाया गया तो देशवासियों को विश्वास दिलाया गया था कि अब वहां न सिर्फ अमन–चैन लौट सकेगा‚ बल्कि भारी निवेश से विकास कार्य तेज होंगे‚ जिनसे खुशहाली आएगी‚ बेरोजगारी का खात्मा होगा‚ विस्थापित कश्मीरी पंडित अपने घरों को लौट सकेंगे और देश का कोई भी नागरिक वहां भूमि खरीद सकेगा। लेकिन आज हम देख रहे हैं कि वहां शांति बहाल होने के बजाय पंडितों को चुन–चुनकर मारा जाने लगा है‚ जिससे उनके १९९० के विस्थापन के दौर की वापसी होती दिखाई पड़ने लगी है और जिन लोगों ने उस दौर में भी घाटी में बने रहने का हौसला दिखाया था‚ वे भी पलायन की सोच रहे हैं। कुछ महीने पहले तक आतंकी बिहार व उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों से वहां गए प्रवासी मजदूरों को निशाना बना रहे थे और अब वहां के सरकारी कर्मचारियों व शिक्षकों– शिक्षिकाओं को निशाने पर ले रहे हैं। इस सवाल का सामना करें कि ऐसा क्यों है तो जवाब कश्मीर संबंधी सरकारी नीति की बदनीयती व अपंगता की ओर ही ले जाता है।

आगे कश्मीर में आतंकवाद का खात्मा और अमन चैन की बहाली बहुत हद तक इस पर निर्भर करेगी कि केंद्र सरकार उस संबंधी अपने सांप्रदायिक एजेंडे से कितना परहेज कर पाती हैॽ अभी तो न वह अपने सांप्रदायिक एजेंडे से परहेज कर पा रही है और न काहिली से। निस्संदेह यह उसकी काहिली की ही मिसाल है कि उसने अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद जम्मू–कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने को लेकर बार–बार जताए जा रहे अंदेशों को गंभीरता से नहीं लिया और गफलत में रही कि नागरिकों और उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों को विश्वास में लिये बिना राज्य के निवासियों को लगातार संगीनों के साये में रखकर आतंकवादियों से निपट लेगी। उसकी यह गफलत ऐसी थी कि लश्कर–ए–तैयबा की शाखा ‘दि रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने गत वर्ष टारगेट किलिंग शुरू करने से एक महीना पहले ही घाटी में रह रहे बाहरी लोगों को टारगेट एवं बहिष्कृत करने की रणनीति का एलान किया था–बाकायदा मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम और वीपीएन–संरक्षित ब्लॉग ‘कश्मीर फाइट’ के माध्यम से दस्तावेज जारी करके‚ लेकिन सरकार को या तो इसकी जानकारी नहीं थी या वह जानबूझकर नादान बनी रही थी‚ जब तक कि टीआरएफ ने अपनी रणनीति पर अमल नहीं शुरू कर दिया।

तब टीआरएफ ने न केवल उन नागरिकों को टारगेट करने की धमकी दी थी जो गैरस्थानीय लोगों को उनके व्यापार में मदद करते हैं‚ या उन्हें रहने के लिए जगह देते हैं‚ बल्कि उन प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाने को भी धमकाया था‚ जो गैरस्थानीय लोगों को अधिवास प्रमाण पत्र दिलाने में मदद करते हैं। सरकार इसका समय रहते पता लगाकर या उसे संज्ञान में लेकर अपनी मशीनरी को सक्षम व सचेत बना देती तो असमय जानें गवाने को मजबूर हुए कई निर्दोषों की प्राणरक्षा भी हो जाती‚ लेकिन वह संविधान का अनुच्छेद–३७० हटाने और जम्मू–कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा छीनकर उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित कर देने के साथ जैसे पूरी तरह आश्वस्त हो गई थी कि इससे वहां फैला आतंकवाद उड़न छू हो जाएगा। हालांकि नोटबंदी के बाद उसके द्वारा किया गया ऐसा ही दावा गलत सिद्ध हुआ था और दूध के जले के छाछ भी फूंक–फूंक कर पीने की स्थिति थी‚ जो अभी भी बनी हुई है।

बेहतर होगा कि वह अपनी अब तक की कश्मीर नीति की ईमानदारी से समीक्षा करे और वहां की जनता को विश्वास में लेकर ऐसे कदम उठाए‚ जिनसे क्या स्थानीय और क्या बाहरी सभी लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हो। बहरहाल‚ जैसे भी हो‚ जम्मू–कश्मीर में शांति और विश्वास बहाली बहुत जरूरी है। यह जरूरत पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री का सर्वदलीय बैठक बुलाकर विचार–विमर्श करना भी उपयोगी हो सकता है‚ लेकिन यह कहने से कतई काम नहीं चलने वाला कि आतंकवादी हताशा में खूंरेजी पर आमादा हैं। सुनिश्चित करना होगा कि निर्दोष नागरिकों को उनकी हताशा का मूल्य अपनी जानों से न चुकाना पड़े। बहरहाल‚ जैसे भी हो‚ जम्मू–कश्मीर में शांति और विश्वास बहाली बहुत जरूरी है। यह जरूरत पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री का सर्वदलीय बैठक बुलाकर विचार–विमर्श करना भी उपयोगी हो सकता है‚ लेकिन यह कहने से कतई काम नहीं चलने वाला कि आतंकवादी हताशा में खूंरेजी पर आमादा हैं। सुनिश्चित करना होगा कि निर्दोष नागरिकों को उनकी हताशा का मूल्य अपनी जानों से न चुकाना पड़े

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

लोकतंत्र की मजबूती संवाद, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर ही संभव है…………………

by UB India News
July 31, 2026
0

लोकतंत्र की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि सरकार हर मांग मान नहीं सकती, लेकिन हर मांग को अनसुना भी...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
बिहार की राजनीति को समझना आसान नहीं………..

बिहार की राजनीति को समझना आसान नहीं...........

आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अवैध, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला

आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अवैध, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend