ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस-यूक्रेन जंग के 100 दिन: 68 लाख यूक्रेनी नागरिकों ने छोड़ा घर

UB India News by UB India News
June 3, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
रूस-यूक्रेन जंग के 100 दिन: 68 लाख यूक्रेनी नागरिकों ने छोड़ा घर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान दुनिया काफी बदली। वर्ल्ड इकोनॉमी और डिप्लोमेसी में भी बदलाव आया। वहीं जंग की विभीषिका की बात की जाए, तो कभी खूबसूरत दिखने वाले यूक्रेन के शहर तबाह होकर खंडहर में तब्दील हो गए हैं। यूक्रेन को नाटो में जाने से रोकने के मुद्दे ने ऐसा तूल पकड़ा कि यूक्रेन के न मानने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जंग का ऐलान कर दिया। 24 फरवरी को NATO मेंबरशिप को लेकर रूस-यूक्रेन में यह तनाव बढ़ा था। युद्ध की आंच में यूरोप और बाहर की दुनिया भी प्रभावित हुई। रूस को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा। लेकिन उसने लगातार मिसाइलों के सफल परीक्षण और परमाणु हमले की चेतावनी देकर अमेरिका और नाटो के सदस्य देशों को सोचने पर मजबूर कर दिया। जानिए जंग का रूस—यूक्रेन के साथ ही भारत और दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ा।

68 लाख यूक्रेनी नागरिकों को देश से पलायन के लिए होना पड़ा मजबूर
रूसी हमले की वजह से यूक्रेन के 68 लाख लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है, जो उसकी आबादी का लगभग 15% है यानी की हर 6 में से एक यूक्रेनी को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। UNHRC की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 68 लाख लोगों में से लगभग 36 लाख लोग पोलैंड पहुंचे हैं, जिसकी वजह से उसकी जनसंख्या में 10% का उछाल आ गया।

RELATED POSTS

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

2021 में जहां यूक्रेन की आबादी 4.3 करोड़ थी, वो अब घटकर 3.7 करोड़ रह गई है। दूसरी तरफ 80 लाख लोग यूक्रेन में आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं, जिस वजह से एक बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो गया। यह संकट इतना विकराल है कि यूक्रेन में हर गुजरते सेकंड के साथ एक बच्चा युद्ध शरणार्थी बन रहा है।

रूस पर अब तक 10 हजार से ज्यादा प्रतिबंध लगे
रूस की घेराबंदी करने के लिए पश्चिमी देश लगातार उस पर प्रतिबंधों का शिकंजा कस रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से रूस पर 5,831 प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1,144 प्रतिबंध अमेरिका ने लगाए हैं। इसके अलावा 4,800 से ज्यादा रूसी नागरिकों पर बैन लगाया गया है और 562 इंस्टीट्यूशन और 458 कंपनियों को प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है। कुल मिलाकर, 2014 से अब तक रूस पर 10,159 प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं।

तीन माह में ही फॉरेन इनवेस्टर्स ने भारत से निकाल लिए 1 लाख करोड़ रुपए
सबसे पहले भारत की बात करें तो जंग शुरू होने के बाद तीन महीने के भीतर ही फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स ने इंडियन मार्केट से 1 लाख करोड़ रुपए निकाल लिए, जबकि इससे पहले पिछले 9 महीने में कुल 50 हजार करोड़ रुपए ही निकाले गए थे। भारत सहित दुनिया भर के सभी उभरते हुए बाजारों को महंगाई की वजह से मौद्रिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

डॉलर के मुकाबले गिरा रुपया, 3 माह में क्रूड ऑइल की कीमत 48 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी
इस युद्ध की वजह से रुपए को भी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड गिरावट का सामना करना पड़ा। IMF के मुताबिक, जहां 23 फरवरी को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 74.6 पर था, वहीं 31 मई को ये 77.7 के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। दूसरी तरफ 2022 की शुरुआत में जहां क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर बैरल थी वो रूसी हमले के बाद 128 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई महंगाई दर
भारत में सालाना महंगाई दर अप्रैल 2022 में बढ़कर 7.8% हो गई, जो मई 2014 के बाद सबसे ज्यादा है। खाद्य महंगाई दर लगातार सातवें महीने बढ़कर 8.4% हो गई। 31 मई को वनस्पति तेल की कीमत पिछले साल के मुकाबले 26.6% बढ़ गई, जबकि गेहूं की कीमत में 14.3% उछाल आया। इसके अलावा दुनिया भर के 45 देश गंभीर खाद्य संकट के मुहाने पर पहुंच चुके हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा: दुकानें बंद कराने को लेकर दो समुदायों में पथराव, कई घायल

कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा: दुकानें बंद कराने को लेकर दो समुदायों में पथराव, कई घायल

PM मोदी ने 1406 प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ, ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ को बताया विकास का मंत्र

PM मोदी ने 1406 प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ, 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' को बताया विकास का मंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend