ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा: दुकानें बंद कराने को लेकर दो समुदायों में पथराव, कई घायल

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in अपराध, खास खबर
0
कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा: दुकानें बंद कराने को लेकर दो समुदायों में पथराव, कई घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कानपुर के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच भिड़ंत के बाद दंगे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बाजार बंद कराने के ऐलान में दो पक्षों में पथराव हुआ। बवाल नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर फेंके। बता दें कि ये मिश्रित आबादी वाला इलाका है इसलिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुरुआती पथराव के बाद कानपुर के यतीमखाना चौराहा इलाके की गलियों में दंगाइयों की पहचान करने गई पुलिस पर पथराव होने लगा। पुलिस पर छतों से पथराव हुआ। पुलिस ने भीड़ पर पहले लाठीचार्ज किया, फिर पुलिस भी जवाब में पत्‍थर फेंकने लगी। मौके पर वरिष्‍ठ अधिकारी तैनात हैं।

आपको बता दें कि इस मामले की शुरुआत मुस्लिम नेता हयात जफर हाश्मी के बाजार बंद आह्वान से हुआ था। दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने से मुस्लिम समाज नाराज था। शुक्रवार को बाजार बंद भी कराए गए। परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हुए थे। दोपहर करीब 3 बजे दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए जिसके बाद पथराव शुरू हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

वहीं, इस बवाल के बाद कानपुर के दूसरे बाजारों में भी दुकानें बंद करवा दी गई है। बाजारों में सन्नाटा छा गया। एहतियातन शहर के दूसरे बाजारों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि हिंसा को एक इलाके तक ही सीमित रखा जा सके।

PM मोदी और राष्‍ट्रपति कोविंद कानपुर देहात में
एक तरफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर देहात में हैं। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार दोपहर परेड के यतीमखाना में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। फिर दोनों पक्षों की तरफ से पथराव और हवाई फायरिंग शुरू हो गई। देखते ही देखते पत्‍थर चलने लगे। बवाल की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाठी पटक कर बवालियों को खदेड़ दिया। परेड और चमनगंज इलाके को सील कर दिया गया। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
PM मोदी ने 1406 प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ, ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ को बताया विकास का मंत्र

PM मोदी ने 1406 प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ, 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' को बताया विकास का मंत्र

राज्यसभा के लिए सभी पांच प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा के लिए सभी पांच प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend