ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सर्वदलीय बैठक के प्रस्‍तावों पर अंतिम फैसला आज, नीतीश कैबिनेट की बैठक में लगेगी मुहर

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, कैबिनेट, खास खबर, पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में सभी वयस्कों को फ्री में लगेगा बूस्टर डोज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जाति आधारित जनगणना (Caste Based Census) का रास्‍ता साफ हो गया है। बीते दिन इसके लिए सभी राजनीतिक दलों की बैठक (All Party Meeting on Caste Census) मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्‍यक्षता में हुई। इसके बाद अब गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक (Bihar Cabinet Meeting) बुलाई गई है। इसमें जाति आधारित जनगणना को लेकर मंत्रियों के बीच सहमति बनाई जाएगी। सहमति प्राप्त होने के साथ ही इसकी अधिसूचना (Notification for Caste Census) जारी की जाएगी। इसके साथ तय हो जाएगा कि यह कार्य कैसे और कब से प्रारंभ होगा।

सभी धर्मों की जातियों और उपजातियों की जनगणना का फैसला

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

विदित हो कि बुधवार को बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अध्‍यक्षता में संपन्‍न सभी दलों की बैठक में सभी धर्मों की जातियों और उपजातियों की जनगणना का फैसला लिया गया। यह भी पता चलेगा कि कौन गरीब है, कौन क्या है? बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित जनगणना बहुत ही कम समय सीमा निर्धारित कर पूरी कराई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि जल्‍दी ही कैबिनेट इसपर फैसला करेगी। तब समय सीमा भी तय कर दी जाएगी। इसके बाद मुख्‍यमंत्री ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें जाति आधारित जनगणना को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक के फैसलों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगाई जा सकती है।

बीजेपी देश में जातिगत जनगणना के खिलाफ, बिहार में साथ
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश में जाति आधारित जनगणना कराने के खिलाफ है। उसके अनुसार इससे कई समस्‍याएं पैदा हो जाएंगी। केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि अगर राज्‍य चाहें तो अपने यहां अपने खर्चे पर जाति आधारित जनगणना करा सकते हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति आधारित जनगणना के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी। अंतत: नीतीश कुमार ने बिहार में अपने स्‍तर से जाति आधारित जनगणना कराने का फैसला किया।

कैबिनेट से पहले भी प्रस्‍ताव पारित, बीजेपी ने दिया समर्थन
खास बात यह है कि देश में जाति आधारित जनगणना का विरोध कर रही बीजेपी बिहार में इसके पक्ष में है। इसके लिए प्रधानमंत्री से मिलने गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी शामिल रही थी। बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में भी बीजेपी की तरफ से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद शामिल हुए। जातिगत जनगणना को लेकर बिहार सरकार पहले भी दो बार कैबिनेट से प्रस्‍ताव पारित करा चुकी है, जिसमें बीजेपी शामिल रही। उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कहते हैं कि जाति आधारित जनगणना से राज्‍य की थारू जनजाति को भी लाभ होगा। उधर, केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह जाति आधारित जनगणना को घुसपैठियों की पहचान के लिए जरूरी बताया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
बेहतर विकास दर, 8.7 फीसद की विकास दर को छू लिया

बेहतर विकास दर, 8.7 फीसद की विकास दर को छू लिया

लापरवाही भरा रवैया कतई उचित नहीं है……….

लापरवाही भरा रवैया कतई उचित नहीं है..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend