ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेहतर विकास दर, 8.7 फीसद की विकास दर को छू लिया

UB India News by UB India News
June 2, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, संपादकीय
0
बेहतर विकास दर, 8.7 फीसद की विकास दर को छू लिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 8.7 फीसद की विकास दर को छू लिया है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि तमाम आर्थिक रिसर्च एजेंसियां भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जो प्रतिकूल अनुमान जता रही थीं, वे बेवजह थे। आंकड़े तो पुष्टि यह कर रहे है कि भारत विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। हालांकि 8.7 फीसद की विकास दर एनएसओ द्वारा फरवरी, 2022 में जतलाए गए 8.9 फीसद की विकास दर के अनुमान से कम है यानी सकारात्मक बेहतरी के अनुमान के बावजूद आर्थिक वृद्धि दर में नरमी रही। ऐसे में ऊंची मुद्रास्फीति (स्टैगफ्लेशन) का जोखिम पैदा हो जाता है, लेकिन अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन से यह आशंका भी बेवजह है।

कहा जा सकता है कि ऐसा जोखिम भारत में अन्य देशों के मुकाबले तो कम ही है। अर्थव्यवस्था को पूंजीगत खर्च और निर्यात के मोच्रे पर बेहतर प्रदर्शन के साथ ही बुनियादी क्षेत्र ने इस कदर मजबूती दी है कि ओमिक्रोन के प्रभाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद विकास दर में कमी का अनुमान गलत साबित हुआ। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि अर्थव्यवस्था को कोरोना महामारी से जूझना न पड़ा हो। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 4.1 फीसद के निचले स्तर पर रह जाना इस बात का संकेत है कि महामारी ने अर्थव्यवस्था का यकीनन नुकसान किया है। लेकिन अर्थव्यवस्था के आठ बुनियादी उद्योगों के अच्छे प्रदर्शन ने इस नुकसान को हाहाकारी नहीं होने दिया।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मार्च, 2022 में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली जैसे बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों ने 4.9 फीसद की वृद्धि दर्ज कराई। यह वृद्धि अक्टूबर, 2021 के बाद से सबसे ज्यादा है, उस समय 8.7 फीसद की वृद्धि दर्ज हुई थी। बहरहाल, अच्छी बात यह है कि अर्थव्यवस्था में सकारात्मक सुधार आ रहे हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.71 फीसद रहा। यह 6.9 फीसद के संशोधित बजट अनुमान से कम है। महंगाई के बावजूद आंकड़ों में राजकोषीय मोच्रे पर अच्छे प्रदर्शन का अनुमान जताया गया है। कहा जा सकता है कि आर्थिक संकेतकों के लिहाज से भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
लापरवाही भरा रवैया कतई उचित नहीं है……….

लापरवाही भरा रवैया कतई उचित नहीं है..........

TMC सांसद शांतनु सेन राज्यसभा से सस्पेंड, गुरुवार को कागज फाड़ चेयर पर फेंके थे

निस्संदेह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक होगा...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend