ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने की मुलाकात

UB India News by UB India News
May 12, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, राजद
0
जातीय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने की मुलाकात

old file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जातीय जनगणना पर बिहार की सियासत गरमायी हुई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें आज मुलाकात का समय दिया था. तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार ने करीब 45 मिनट तक बातचीत किये. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जातीय जनगणना पर उन्हें सीएम ने भरोसा दिया है. उनसे मुलाकात के पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि वो हर कीमत पर बिहार में जातीय जनगणना चाहते हैं और इसे पूरा होने तक वो प्रयास जारी रखेंगे.

मंगलवार को तेजस्वी यादव ने राजद कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जातीय जनगणना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 48 से 72 घंटे के अंदर मिलने का वक्त दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि बिहार में जातीय जनगणना को लेकर सीएम अपना रूख भी साफ करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो राजद आगे की रणनीति पर काम करेगा और बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

इससे पहले तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना को लेकर पटना से दिल्ली पैदल मार्च करने की बात कही थी। इस पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि नेता प्रतिपक्ष के पैदल मार्च पर हमारी पार्टी को कोई ऐतराज नहीं है। उनके कार्यक्रम का विरोध कहां है? अगर वे इस मुद्दे पर पैदल मार्च करना चाहते हैं तो ये उनकी इच्छा है। मुंगेर से सांसद और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि जातिगत जनगणना तो जदयू का स्टैंड रहा है। सीएम नीतीश कुमार तो इस मसले पर लगातार अपनी बात रखते रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग पर बवाल ,विपक्ष ने घटना पर उठाए सवाल , मुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल पर

विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग पर बवाल ,विपक्ष ने घटना पर उठाए सवाल , मुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल पर

मनी लाउंड्रिंग मामले में IAS अधिकारी पूजा सिंघल गिरफ्तार

मनी लाउंड्रिंग मामले में IAS अधिकारी पूजा सिंघल गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend