ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मनी लाउंड्रिंग मामले में IAS अधिकारी पूजा सिंघल गिरफ्तार

झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पति अभिषेक झा को भी गिरफ्तार किया गया है. मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तारी हुई है. इससे पहले सीए सुमन कुमार सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है.

UB India News by UB India News
May 12, 2022
in अपराध, खास खबर, झारखण्ड
0
मनी लाउंड्रिंग मामले में IAS अधिकारी पूजा सिंघल गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा कोष की कथित हेराफेरी से संबंधित मामले में आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे। छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम डॉक्यूमेंट्स मिले थे।

जानिए, क्या है पूरा मामला
बता दें कि ये मामला कई साल पुराना है। दरअसल झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था। उसी मामले में कुछ दिन पहले ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में छापेमारी की थी। तब उसी छापेमारी के दौरान ये 19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद किए गए। 19 करोड़ 31 लाख रुपयों में से 17 करोड़ चार्टर्ड अकाउंटेंट अकाउंट के आवास से बरामद किए गए बाकी रुपये एक कंपनी से मिले हैं।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा कोष की कथित हेराफेरी से संबंधित मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को धन शोधन (निवारण) अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में राज्य की खनन सचिव और आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

पूजा और उनके परिजनों से संबंधित हैं CA सुमन कुमार
सीए सुमन कुमार को रांची में शाम करीब पांच बजे पीएमएलए के तहत हिरासत में लिया गया था। अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि एजेंसी द्वारा इस मामले में छापेमारी करने के बाद रांची में उनके परिसर से कथित तौर पर 17.79 करोड़ रुपये की नकदी की बरामदगी के संबंध में सीए सवालों का जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे। ED ने आरोप लगाया है कि पूजा सिंघल और उनके परिवार से सीए कुमार का संबंध है और वह उनके वित्तीय सलाहकार भी हैं। बता दें कि जिस धन शोधन के मामले में छापेमारी की जा रही है, वह झारखंड के कनिष्ठ अभियंता राम बिनोद प्रसाद सिन्हा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पीएमएलए के तहत दर्ज मामले से जुड़ा है।

ईडी को रुपयों का हिसाब नहीं दे सकी पूजा सिंघल
ईडी सूत्रों के अनुसार पूजा सिंघल ने 2005-06 व 2012-13 में 13 बीमा पालिसी खरीदीं और प्रिमियम के रूप में 80.81 लाख रुपये जमा किया। बाद में बिना परिपक्व हुए ही पालिसी बंद करा दी और 84.64 लाख रुपये उठा भी लिया। ईडी को इन रुपयों का हिसाब अभी नहीं मिला है। उनपर अपने काले धन को शेल कंपनियों के माध्यम से खपाने का आरोप है। ईडी को ऐसे 20 से अधिक शेल कंपनियों के बारे में भी जानकारी मिली थी, जिसकी प्रारंभिक छानबीन में इसपर मुहर भी लग गई थी।

 

पूजा के पति अभिषेक झा की गिरफ्तारी भी संभव

ईडी दो दिनों तक अभिषेक झा से पूछताछ कर चुकी है। बुधवार दोपहर बाद ईडी ने एकबार फिर अभिषेक झा को अपने कार्यालय में तलब किया है। अभिषेक झा कुछ कागजात लेकर अपनी गाड़ी से ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। उनसे ईडी अभी पूछताछ कर रही है। संभावना है कि शीघ्र ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

jagran

ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

उधर, ईडी कार्यालय के बाहर आज पहली बार सुबह से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस बलों की यहां तैनाती कर दी गई थी। कार्यालय के आसपास से गुजरने वाले हर किसी पर सुरक्षा बलों की कड़ी निगाह थी। ईडी कार्यालय पर अचानक सुरक्षा बढ़ाए जाने से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कोई यह नहीं समझ पा रहा कि अचानक सुरक्षा क्यों बढ़ा दी गई है। इस बारे में सुरक्षा अधिकारी भी कोई खुलासा नहीं कर रहे थे। अंतत: लोगों की आशंका सही साबित हुई। पूजा सिंघल गिरफ्तार कर ली गई हैं।

jagran

पूजा, अभिषेक और सुमन के कई ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

मालूम हो कि ईडी की टीम ने पिछले दिनों आइएएस पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन कुमार सिंह के कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान सुमन कुमार सिंह के घर से 19 करोड़ से अधिक की नकद राशि बरामद हुई थी। पिछले कई दिनों की पूछताछ के बावजूद यह खुलासा नहीं हो पाया है कि यह नकद रुपये किसके हैं। सुमन कुमार सिंह बार बार यह कह रहा कि मुंह खोलने पर उसकी जान को खतरा हो सकता है। ईडी अभी तक नकद रुपयों के वास्तविक मालिक का पता नहीं लगा सकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
विश्वेश्वरैया भवन में आज से दो दिनों तक एंट्री पर रोक, इतनी देर तक लगी आग पहले कभी नहीं देखीः नीतीश

विश्वेश्वरैया भवन में आज से दो दिनों तक एंट्री पर रोक, इतनी देर तक लगी आग पहले कभी नहीं देखीः नीतीश

घुसपैठ और तस्करी पर बंगाल सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं

घुसपैठ और तस्करी पर बंगाल सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend