ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश सरकार पर भड़के तेज प्रताप कहा द्रौपदी का चीरहरण हुआ

UB India News by UB India News
May 7, 2022
in Lokshbha2024, कैरियर, पटना, राजद
0
नीतीश सरकार पर भड़के तेज प्रताप कहा द्रौपदी का चीरहरण हुआ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएमसीएच की जीएनएम छात्राओं के आंदोलन के समर्थन में सेकेंड लालू तेज प्रताप यादव आ गए हैं। फेसबुक लाइव आकर उन्‍होंने चेतावनी दी है कि यदि इनकी समस्‍याएं दूर नहीं की गई तो छात्र जनशक्ति परिषद पूरे बिहार में आंदोलन करेगा। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि आंदोलन कर रहीं जीएनएम छात्राओं के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है। महिलाओं को पीटा गया। आदिशक्ति को अपमानित किया गया। उन्‍होंने सरकार के महिला सशक्‍तीकरण के दावों पर भी तंज कसा। कहा कि इस सरकार की पुलिस ने दुशासन की तरह चीरहरण का काम किया है। सेकंड लालू पेज पर लाइव आए तेजप्रताप ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल पर दिखाया।

पीएमसीएच में जीएनएम संस्थान के मुख्य द्वार पर आंदोलन कर रहीं नर्सिंग की छात्राओं पर शुक्रवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ये छात्राएं पीएमसीएच प्रशासन द्वारा नर्सिंग की २०० छात्राओं को वैशाली के राजापाकर में शिफ्ट कराये जाने का विरोध कर रही हैं। पीएमसीएच प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ में पिछले दो–तीन दिनों से जीएनएम की छात्राएं आंदोलन कर रही हैं। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को भी इन छात्राओं ने पीएमसीएच से लेकर अशोक राजपथ पर पैदल मार्च किया तथा अस्पताल प्रशासन के फैसले पर विरोध जताया।

RELATED POSTS

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

प्राप्त जानकारी के अनुसार‚ पीएमसीएच जीएनएम नर्सिंग की छात्राओं का स्कूल वैशाली जिले के राजापाकड़़ में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है‚ जबकि छात्राओं की मांग है कि उनका प्रैक्टिकल पीएमसीएच में ही हो। उधर‚ स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने २४ घंटे के अंदर हॉस्टल खाली कराने का निर्देश जारी किया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पीएमसीएच के ५५०० बेड़ के अस्पताल बनाये जाने के क्रम में निर्माण कार्य जारी है तथा सभी पुराने भवन को तोड़़ा जा रहा है। इसी कड़़ी में जीएनएम कॉलेज को भी शिफ्ट किया जा रहा है। पटना में नये भवन के लिए ३६ हजार वर्गफुट की जगह एवं भवन नहीं मिलने के कारण नर्सिंग कॉलेज को राजापाकड़़ शिफ्ट किया जा रहा है। शुक्रवार को आंदोलनरत छात्राओं पर लाठीचार्ज की नौबत आ गई जिसमें कई छात्राएं घायल हो गयीं।

नर्सिंग छात्राओं पर लाठी चार्ज का विभिन्न संगठनों ने किया विरोधः भाकपा–माले राज्य सचिव कुणाल ने छात्राओं के आंदोलन पर बर्बर लाठीचार्ज की कडी निंदा की है। बिहार राज्य अध्यक्ष विकास यादव‚ राज्य सह सचिव दिव्यम‚ आदित्य‚ निशांत‚ आशीष‚ साकेत‚ अनिमेष चंदन और ऐपवा की अनिता सिन्हा‚ आसमां खान ने घटना पर कड़़ा ऐतराज जताते हुए इसे पूरी तरह अलोकतांत्रिक एवं अमानवीय बताया।

ऐक्टू और महासंघ (गोप गुट) ने भी वैशाली शिफ्ट किए जाने के खिलाफ और पटना में किसी स्थान पर शिफ्ट करने की मांग पर आंदोलनरत पीएमसीएच नर्सिंग छात्राओं के आंदोलन का समर्थन किया है। ऐक्टू सचिव रणविजय कुमार‚ गोप गुट नेता प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने जारी विज्ञप्ति में पीएमसीएच नर्सिंग छात्राओं के आंदोलन पर जाने के लिए मजबूर करने का आरोप स्वास्थ्य विभाग और पीएमसीएच प्रशासन पर लगाया है। नेताओं ने तानाशाही अपनाने के बजाए सरकार और पीएमसीएच प्रशासन से नर्सिंग छत्राओं से वार्ता कर समस्या का सामाधान निकालने की मांग की । ऐक्टू सचिव रणविजय कुमार‚ गोप गुट नेता प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने पीएमसीएच नर्सिंग छात्राओं के गिरफ्तारी की मिल रही जानकारी व पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि अगर सरकार तानाशाही से बाज नही आती तो ऐक्टू और गोप गुट नर्सिंग छत्राओं के समर्थन में आंदोलन में उतरेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 18, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 18, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
ढाई साल के लिए तेजस्वी बने ढ़ाई साल मैं भी रहूंगा सीएम, मंजूर है तो बनाइए सरकार

मैंने भाजपा की चुनौती को स्वीकार किया

Dominican Girl In Other Cultures.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend