ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेज प्रताप का मामला अब लालू प्रसाद के जिम्मे ,30 अप्रैल को आ सकते हैं पटना

UB India News by UB India News
April 27, 2022
in पटना, राजद
0
तेज प्रताप का मामला अब लालू प्रसाद के जिम्मे ,30 अप्रैल को आ सकते हैं पटना

OLD PHOTO

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राजद के विधायक तेज प्रताप यादव पर लगे आरोप के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने यह स्वीकार किया है कि इफ्तार के दिन राजद के कार्यकर्ता रामराज ने उन्हें रोते हुए फोन किया था और तेजप्रताप यादव द्वारा पीटे जाने की बात बतायी थी। तेजप्रताप यादव की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का कोई बयान भी तेज- राजराज मामले पर नहीं आया है। लोगों के बीच बहुत गलत मैसेज गया है यह लालू परिवार सहित पार्टी भी समझ रही है। अब तेजप्रताप अपने आवास से राबड़ी देवी के आवास में रहने के लिए चले गए हैं। उनका कहना है कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है और वे इसे यहीं रहकर नाकाम करेंगे। जानकारी है कि अब मामला लालू प्रसाद के जिम्मे है।

लालू प्रसाद 30 अप्रैल को आ सकते हैं पटना

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप यादव पर कार्रवाई से हाथ खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है तेज प्रताप यादव सामान्य कार्यकर्ता नहीं हैं बल्कि निर्वाचित विधायक हैं। मेरे हाथ में होता तो मैं इस पूरे मामले पर एक्शन लेता, लेकिन यह मेरे हाथ में नहीं है। इस मसले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ही एक्शन ले सकते हैं। उनको क्या करना चाहिए, यह लालू प्रसाद फैसला करेंगे। पूरे मामले को पार्टी बहुत गंभीरता से देख रही है और सभी बातों की जानकारी पब्लिक डोमेन में दी जाए यह सही नहीं है। । उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो लालू प्रसाद 30 अप्रैल तारीख को पटना आ सकते हैं।

गलत प्रभाव के कारण अपनी जगह को खो देते हैं लोग

उन्होंने बताया कि रामराज ने इफ्तार पार्टी के दिन रोते हुए उन्हें फोन किया था। लेकिनन घटना को उन्होंने देखा नहीं था इसलिए उसे भरोसा दिलाया कि घबराओ मत जो हुआ है वह अच्छा नहीं हुआ है। पूरी स्थिति को स्पष्ट होने की जरूरत है। अब तेज प्रताप नकार रहे हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है। जगदानंद सिंह ने यह भी कहा कि अच्छे बुरे व्यवहार का निर्णय जनता करती है हर इंसान अपनी मेहनत और दिमाग की वजह से अपनी जगह जनता के बीच बनाता है और अपने गलत प्रभाव के कारण उस जगह को भी देता है।

जगदानंद सिंह को हिटलर कहकर हटाने का मांग कर चुके हैं तेजप्रताप

बता दें कि तेजप्रताप यादव की तनातनी जगदानंद से काफी पहले से रही है। तेज ने जगदानंद सिंह को पार्टी कार्यालय के मंच से हिटलर कहा था और उसके बाद जगदानंद सिंह एक सप्ताह तक कार्यालय नहीं आए थे। जब तेज के निकट छात्र राजद के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को पद से हटाया गया और गगन को पद दिया गया तब जगदानंद सिंह पार्टी ऑफिस आए थे। जगदानंद सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने का मांग भी तेजप्रताप यादव कर चुके हैं, लेकिन जगदानंद सिंह पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को बहुत भरोसा है इसलिए वे हटाए नहीं गए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
समान नागरिक संहिता पर जदयू का विरोध

समान नागरिक संहिता पर जदयू का विरोध

‘सीक्रेट डील’, 3 दिन के अंदर ही तेज प्रताप और तेजस्वी में सत्ता संघर्ष

'सीक्रेट डील', 3 दिन के अंदर ही तेज प्रताप और तेजस्वी में सत्ता संघर्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend