ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में स-शरीर उपस्थित हुए मंत्री

UB India News by UB India News
April 25, 2022
in अपराध, कानून, बिहार, भागलपुर
0
आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में स-शरीर उपस्थित हुए मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आदर्श चुनाव आचार संहिता (COC) उल्लंघन मामले में सूबे के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन सोमवार को प्रबल दत्ता की एमपी-एमएलए कोर्ट में स-शरीर उपस्थित हुए। आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक केस में बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने भी इस अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिहपुर में 2009 में दर्ज हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता के केस में दोनों नेता आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के केस में पूर्व से जमानत पर चल रहे हैं। अदालत मुकदमों के त्वरित निष्पादन को लेकर मुकदमों की तिथियों में सदेह उपस्थित होने का दिशा-निर्देश जारी कर रखा था।

अदालत के निर्देश का पालन करते हुए नेताओं ने उपस्थिति दे दी है। मंत्री हुसैन कचहरी परिसर के बाहर जुटे काफी संख्या में समर्थकों को छोड़ अधिवक्ता नभय कुमार चौधरी फूल बाबू, बीरेश प्रसाद मिश्रा,ओमप्रकाश तिवारी, भोला कुमार मंडल, प्रमोद प्रभात मोदी आदि के साथ कोर्ट परिसर में प्रवेश किए। उनके साथ बिहपुर विधायक भी अदालत में तय समय पर उपस्थिति दर्ज कराया। सरकार की तरफ से मौजूद एपीओ प्रभात कुमार ने कार्यवाही में भाग लिया। दोनों नेताओं की उपस्थिति बाद से अब गवाही की कवायद तय तिथियों में कराई जाएगी।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

होने लगी त्वरित सुनवाई, 21 मामले हैं नेताओं के
जन प्रतिनिधियों पर दर्ज आदर्श चुनाव आचार संहिता और आपराधिक मुकदमों की भागलपुर में मौजूद प्रबल दत्ता की एमपी-एमएलए कोर्ट में त्वरित सुनवाई होने लगी है। व्यवहार न्यायालय की इस विशेष अदालत में पटना से स्थानांतरित होकर 21 मुकदमों के रिकार्ड भेजे गए हैं, जिनकी त्वरित सुनवाई शुरू कर दी गई है। यहां भेजे गए मुकदमों में पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस विधान मंडल के नेता नगर विधायक अजीत शर्मा, जदयू सांसद अजय कुमार मंडल, जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, मुस्लिम युनाइटेड फ्रंट के अध्यक्ष अबू कैशर, पीरपैंती के पूर्व विधायक रामविलास पासवान, स्वर्गीय सदानंद सिंह आदि से जुड़े मुकदमे शामिल हैं।

अप्रैल माह में इन नेताओं की दर्ज हो चुकी उपस्थिति
विशेष अदालत में इसी माह पूर्व मंत्री शकुनि चौधरी, जदयू सांसद अजय कुमार मंडल, कांग्रेस विधानमंडल नेता नगर विधायक अजित शर्मा,गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट नेता अबू कैसर, अमन खान आदि भी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। कई केस में गवाही की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
बिहार में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता नहीं : उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता नहीं : उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल फेरबदल और बोर्ड, निगमों का गठन!

बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल फेरबदल और बोर्ड, निगमों का गठन!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend