ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

थाने में गुजरी सांसद नवनीत राणा की रात, आज कोर्ट में पेशी

UB India News by UB India News
April 25, 2022
in खास खबर, महाराष्ट्र
0
थाने में गुजरी सांसद नवनीत राणा की रात, आज कोर्ट में पेशी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके पति एवं विधायक रवि राणा और शिवसेना के बीच विवाद जारी है। शनिवार को पुलिस ने सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया था। आज दोनों की बांद्रा कोर्ट में पेशी होनी है। बता दें कि शनिवार को दिनभर बवाल के बाद उठे कार्रवाई पर सवाल पुलिस ने सांसद नवनीत और रवि राणा को धारा 153 ए यानी धर्म के आधार पर 2 समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया और दोनों को खार पुलिस स्टेशन ले गई। इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठने लगे। हालांकि राणा दंपति को देर रात खार पुलिस स्टेशन से सांताक्रूज पुलिस स्टेशन भेज दिया गया था।

सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की गिरफ्तारी अवैध
इस पूरे मामले में सांसद नवनीत राणा की तरफ से वरिष्ठ वकील रिजवान मर्चेंट ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की गिरफ्तारी अवैध है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी अवैध और असंवैधानिक है क्योंकि दोनों लोक सेवक हैं। उन्हें गिरफ्तार करने से पहले अध्यक्ष की अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन कोई अनुमति नहीं ली गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगा धारा 41(A) का नोटिस केस की शुरुआत से 14 दिनों के अंदर लिया जाना था जिसे नहीं लिया गया है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

मर्चेंट ने कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार नवनीत और रवि राणा को रिहा नहीं करती है तो उनकी रिहाई का आदेश अदालत के माध्यम से लिया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इस अवैध गिरफ्तारी को वापस लेने के लिए बहुत समय दिया जा रहा है, अन्यथा, अगर यह मामला अदालत में जाता है, तो हम अदालत की कार्यवाही के माध्यम से रिहाई का आदेश लेंगे।

जानें- क्या है पूरा मामला
बता दें कि शनिवार को कई घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं राणा दंपति के घर पर धावा बोलने वाले शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने उद्धव ठाकरे के आवास मातो श्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था, लेकिन शनिवार सुबह ही सैकड़ों की तादाद में शिवसैनिक राणा के घर के बाहर जमा हो गए। भारी पुलिस बल के बीच आक्रोशित शिवसेना कार्यकर्ता राणा के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
370 हटने के बाद पहली बार जम्मू में मोदी:PM पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

370 हटने के बाद पहली बार जम्मू में मोदी:PM पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

‘मन की बात’ कार्यक्रम की आज 88वीं कड़ी ,पीएम मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित

'मन की बात' कार्यक्रम की आज 88वीं कड़ी ,पीएम मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend