ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

370 हटने के बाद पहली बार जम्मू में मोदी:PM पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

UB India News by UB India News
April 25, 2022
in खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
370 हटने के बाद पहली बार जम्मू में मोदी:PM पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद पीएम का यह पहला दौरा है। पीएम सांबा जिले की पल्ली पंचायत जाएंगे और सुबह 11: 30 बजे देश की ग्राम सभाओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 3 घंटे तक चलेगा। इस दौरान पीएम 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री की सभा से ठीक पहले जम्मू के सांबा में एक ब्लास्ट हुआ है। इस जगह से 12 किमी दूर प्रधानमंत्री की सभा होनी है। जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट एक खेत में हुआ है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी गई है।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

अमृत सरोवर की शुरुआत करेंगे
जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री अमृत सरोवर नामक एक नई पहल भी शुरू करेंगे। पीएम ने ट्वीट किया, ‘मैं अमृत सरोवर पहल का उद्घाटन करने के लिए उत्सुक हूं, जो हमारे जल निकायों को फिर से जीवित करने और पानी की हर बूंद को संरक्षित करने का सामूहिक प्रयास है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिलों में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प करना है।’

बनिहाल-काजीगुंड रोड टनल का उद्घाटन
पीएम 3,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनी बनिहाल-काजीगुंड रोड टनल का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ के अनुसार, 8.45 किलोमीटर लंबी सुरंग बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क की दूरी को 16 किमी कम कर देगी और यात्रा के समय को लगभग डेढ़ घंटे कम कर देगी।

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे के तीन रोड पैकेज की आधारशिला
इसके अलावा, पीएम मोदी 7,500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस के तीन रोड पैकेज की आधारशिला रखेंगे। ये 4/6 लेन एक्सेस नियंत्रित दिल्ली-कटरा-अमृतसर एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए हैं। इसके तहत NH-44 पर बाल्सुआ से गुरहा बैलदारन, हीरानगर; गुरहा बैलदारन, हीरानगर से जाख, विजयपुर और जख, विजयपुर से कुंजवानी, जम्मू, जम्मू से जम्मू एयरपोर्ट तक होगा।

रातले और क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की आधारशिला
प्रधानमंत्री रातले और क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगे। किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर लगभग 5,300 करोड़ रुपए की लागत से 850 मेगावाट की रतले और 4,500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 540 मेगावाट की क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाएगा।

जम्मू और कश्मीर में जन औषधि केंद्रों के नेटवर्क का और विस्तार करने और सस्ती कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए, 100 केंद्रों को फंक्शनल बनाया गया है। पीएम इन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये केंद्र यूटी के रिमोट एरिया में स्थित हैं।

पल्ली पंचायत में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन
पीएम पल्ली में 500 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे। इससे पाली कार्बन न्यूट्रल बनने वाली देश की पहली पंचायत बना जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री लाभार्थियों को SVAMITVA कार्ड सौंपेंगे। साथ ही अच्छा काम करने वाली पंचायतों को पुरस्कार भी देंगे।

INTACH फोटो गैलरी का दौरा
प्रधानमंत्री INTACH फोटो गैलरी का भी दौरा करेंगे। इसमें क्षेत्र की ग्रामीण विरासत को दर्शाया गया है, और नोकिया स्मार्टपुर, एक ग्रामीण उद्यमिता-आधारित मॉडल है, जिसे भारत में स्मार्ट गांव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय पंचायती दिवस पर राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। प्रशासन इसे भव्य और यादगार बनाने के लिए जुटा हुआ है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
‘मन की बात’ कार्यक्रम की आज 88वीं कड़ी ,पीएम मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित

'मन की बात' कार्यक्रम की आज 88वीं कड़ी ,पीएम मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित

Top Five Dog Booster Seat Fables

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend