ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 55वां दिन,क्‍या तीसरे विश्‍व युद्ध में तब्‍दील हो सकता है रूस यूक्रेन जंग?

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 55वां दिन,क्‍या तीसरे विश्‍व युद्ध में तब्‍दील हो सकता है रूस यूक्रेन जंग?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन युद्ध को आज 55वां दिन है। यूक्रेन ने कुछ वक्त पहले ब्लैक सी में रूस के सबसे बड़े जंगी जहाज मास्कोवा को तबाह कर दिया था। अब शिप की तबाही की झलक लोगों के सामने आई है। यूक्रेन का दावा था उसके मिसाइल अटैक से मास्कोवा डूबा है जबकि रूस का कहना है कि ऐसा आग लगने से हुआ है न कि यूक्रेन के अटैक से।

दूसरी तरफ जपोरिजिया की लोकल गवर्नमेंट का दावा है कि रूस ने उसके 155 नागरिकों का किडनैप कर लिया था, जिनमें से 86 को रिहा कर दिया गया। यानी की अभी भी 69 नागरिक रूस की कैद में हैं।

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

रूस यूक्रेन जंग के बीच अब एक नया मोड़ आ गया है। फ‍िनलैंड और स्‍वीडन पर नाटो और रूस के मध्‍य तनातनी के बीच अब ब्‍लैक सी फ्लैगश‍िप युद्धपोत मोस्‍कवा के डूबने के बाद यह तनाव और बढ़ गया है। रूसी मीडिया ने युद्धपोत के डूबने को लेकर पश्चिमी देशों को जिम्‍मेदार ठहराया है। रूस में तो यह भी चर्चा है कि दुनिया में तीसरा विश्‍व युद्ध शुरू हो चुका है। एक मीडिया चैनल ने यहां तक कहा है कि पश्चिमी देश धरती से रूसियों का नातोनिशां मिला देना चाहते हैं। उधर, रूसी ब्‍लैक सी में युद्धपोत के डूबने के बाद रूस रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपने आक्रामक रुख और तेज करेगा। ऐसे में यह आशंका प्रबल हो जाती है कि क्‍या रूस यूक्रेन जंग अब एक नए विश्‍व युद्ध में तब्‍दील हो जाएगा। रूस की आक्रमकता को देखते हुए यह जंग क्‍या बड़ा आकार ग्रहण कर सकता है।

जंग के बड़े अपडेट्स…

  • मारियुपोल में सैकड़ों लोग अभी भी स्टील प्लांट में छिपे हुए हैं। इनके लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाने की मांग की गई है।
  • रूस के तीसरे रैंक के कप्तान और लैंडिंग जहाज सीजर कुनिकोव के कमांडर अलेक्जेंडर चिर्वा, यूक्रेन युद्ध में मारे गए।
  • यूक्रेन के इरपिन शहर में 269 लोगों की कब्रें मिलीं। ये सभी आम नागरिक थे जो रूसी हमले में मारे गए।
  • पुतिन ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध लगाने से पश्चिमी देशों को ही नुकसान हुआ। रूस पर असर नहीं पड़ा।
  • यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा भा बढ़ता जा रहा है। रूस-यूक्रेन बॉर्डर के पास रूस के TU-160 बॉम्बर देखे गए हैं। इन जेट्स का इस्तेमाल परमाणु बम ले जाने के लिए किया जाता है। 
  • जंग में हजारों रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन ने आरोप लगाया है कि रूस 16 साल के बच्चों को सेना में भर्ती कर रहा है। 

रूस सैनिकों ने छीना था फोन, यूक्रेनी सैनिकों ने लौटाया
रूसी सैनिकों ने 15 मार्च को सुमी में रहने वाली 10 साल की इवांका का फोन उस वक्त छीन लिया था, जब उनका परिवार शहर छोड़ रहा था। अब यूक्रेनी आर्मी ने रूसी सैनिकों से छीनकर यह फोन इवांका को फिर से लौटा दिया है।

जेलेंस्की ने EU की मेंबरशिप का फॉर्म भरा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जिस नाटो की मेंबरशिप के लिए युद्ध का खतरा मोल लिया था, अब तक उस नाटो से उन्हें ठीक से हथियार तक नहीं मिले हैं। अब जेलेंस्की ने यूरोपियन यूनियन (EU) की मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरा है।

रूस ने लीव पर दागी मिसाइल, 7 की मौत
अब तक रूसी हमलों से काफी हद तक सुरक्षित रहे लीव पर रूसी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई। रूस ने पिछले 24 घंटे में यूक्रेन के कुल 315 ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों को यूक्रेन के ईयू की ओर बढ़ने का रूसी जवाब माना जा रहा है।

रूसी ब्‍लैक सी में युद्धपोत के डूबने के बाद रूस रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपने आक्रामक रुख और तेज करेगा। ऐसे में यह आशंका प्रबल हो जाती है कि क्‍या रूस यूक्रेन जंग अब एक नए विश्‍व युद्ध में तब्‍दील हो जाएगा।

इसमें कोई शक नहीं यह रूस यूक्रेन संघर्ष का स्‍वरूप और आक्रामक होता जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि रूसी सेना की आक्रमकता दिनों दिन बढ़ रही है। इससे पश्चिमी देशों की सुरक्षा बड़ा विषय बन गया है। फ‍िनलैंड और स्‍वीडन के साथ रूसी युद्धपोत का ब्‍लैक सी में डूबने से यह तनाव चरम पर पहुंच गया है। हालात निश्चित रूप से चिंताजनक है। अमेरिका और पश्चिमी देश इस युद्ध को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हैं। ऐसे में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि तीसरे विश्‍व युद्ध के आसार बने हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि इस समय रूस यूक्रेन जंग के हालात एकदम प्रतिकूल है।

फ‍िलहाल रूसी सेना जब तक यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्‍जा नहीं कर लेती, तब तक वह किसी अन्‍य देश पर आक्रमण करने की स्थिति में नहीं है। नाटो की सक्रियता को देखते हुए रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन अभी इस जंग को और बड़ा नहीं करने की स्थिति नहीं है। इसलिए यह फ‍िलहाल यह उम्‍मीद कम है कि तीसरे विश्‍व युद्ध शुरू हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि एक स्थिति और उत्‍पन्‍न हो सकती है कि यदि रूस यूक्रेन जंग में रूसी सेना को बड़ी क्षति होती है तो वह अपनी साख और सत्‍ता बचाने के लिए कुछ बड़े कदम उठा सकते हैं। प्रो पंत ने कहा कि यूक्रेन जंग को वहां के लोग वस्‍तुत: नाटो के साथ युद्ध मान रहे हैं। वहां सोशल मीडिया और प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष सरकार भी इस जंग को नाटो और अमेरिका के खिलाफ युद्ध मान रहे हैं। इसलिए इस युद्ध को रूस को एक विश्‍व युद्ध के रूप में देख रहे हैं।

रूस, फ‍िनलैंड और स्‍वीडन जो पहले नाटो की सदस्‍यता का विरोध कर रहे थे, अब वह समर्थन में उतर आए हैं। उन्‍होंने कहा कि यह बदलाव यूक्रेन पर हमला और रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन की आक्रामकता का परिणाम है। इसका यूक्रेन के पड़ोसी देशों में यह संदेश गया है कि पुतिन की आक्रामकता का रुख कुछ भी कर सकता है। प्रो पंत ने कहा कि अब लोगों के अंदर एक भय है कि अगर रूस ने यूक्रने की तरह उनके देश में हमला दिया तो क्‍या होगा। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन को भले ही पश्चिमी देशों और अमेरिका से आर्थिक और सैन्‍य सहयोग के साथ नैत‍िक समर्थन मिल रहा है, लेकिन नाटो में शामिल नहीं होने के कारण वह युद्ध में सीधे तौर पर मदद नहीं कर सकते।

रूसी मीडिया का दावा तीसरा विश्‍व युद्ध प्रारंभ
एक रूसी एंकर ओल्‍गा स्‍केबेयेवा ने कहा है क‍ि रूस यूक्रेन जंग से उपजे हालात निश्चित रूप से तीसरा विश्‍व युद्ध कहा जा सकता है। इस एंकर ने रूसी जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि हम निश्चित रूप से नाटो के खिलाफ लड़ रहे हैं। रूसी मीडिया का दावा तीसरा विश्‍व युद्ध प्रारंभ एक रूसी एंकर ओल्‍गा स्‍केबेयेवा ने कहा है क‍ि रूस यूक्रेन जंग से उपजे हालात निश्चित रूप से तीसरा विश्‍व युद्ध कहा जा सकता है। इस एंकर ने रूसी जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि हम निश्चित रूप से नाटो के खिलाफ लड़ रहे हैं। एक अन्‍य रूसी टीवी शो वर्मेया पोकाजेट ने दावा किया है कि पश्चिमी देश यूक्रेन को अरबों डालर के हथियार दे रहे हैं। इस कारण कीव अब भी रूस को उकसाने के लिए खूनी और भयानक लड़ाई लड़ रहा है। इस शो के एंकर ओलेसा लोसेवा ने कहा कि पश्चिम का मानना है कि रूस एक ऐसा देश है जो दुनिया के नक्शे पर भी होने के योग्य नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देश चाहते हैं कि रूसियों का नामों-निशा इस धरती से मिट जाए। एक अन्‍य रूसी टीवी शो वर्मेया पोकाजेट ने दावा किया है कि पश्चिमी देश यूक्रेन को अरबों डालर के हथियार दे रहे हैं। इस कारण कीव अब भी रूस को उकसाने के लिए खूनी और भयानक लड़ाई लड़ रहा है। इस शो के एंकर ओलेसा लोसेवा ने कहा कि पश्चिम का मानना है कि रूस एक ऐसा देश है जो दुनिया के नक्शे पर भी होने के योग्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देश चाहते हैं कि रूसियों का नामों-निशा इस धरती से मिट जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post

Best Porn Site For Money

जनता दरबार कई ऐसी शिकायतें आ रही हैं जिसे सुनकर मुख्यमंत्री का मुंह आश्चर्य से खुला रह जाता

जनता दरबार कई ऐसी शिकायतें आ रही हैं जिसे सुनकर मुख्यमंत्री का मुंह आश्चर्य से खुला रह जाता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend