ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सहनी गुलाल उड़ा रहे हो या लड्‌डूू बांट के खुश हो रहे हो पर बिहार की सियासत में फिर से शून्य हुए!

UB India News by UB India News
April 17, 2022
in Lokshbha2024, पटना, विआईपपी
0
सहनी गुलाल उड़ा रहे हो या लड्‌डूू बांट के खुश हो रहे हो पर बिहार की सियासत में फिर से शून्य हुए!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बोचहां उपचुनाव के नतीजे के बाद भले विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी गुलाल उड़ा रहे हो या लड्‌डूू बांट के खुश हो रही हो। लेकिन ये उनको भी पता है कि बिहार की सियासत में वे एक बार फिर से शून्य हो गए हैं। एक सीट की जिद ने पहले उनसे उनके विधायक छीने। फिर उनका मंत्री पद गया।

वो कैंडिडेट भी चला गया जिस पर ये दांव लगा रहे थे। नतीजों ने तो इनकी रही-सही हसरत पर भी पानी फेर दिया। अब बचा तो 2 महीने के लिए विधान परिषद की एक सीट वो भी BJP की रहम-ओ-करम पर। सहनी जिस जाति के अगुवा बनने का दावा कर रहे हैं बिहार में उस मल्लाह जाति की हिस्सेदारी लगभग 7-10% है।

RELATED POSTS

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

ये भी पूरी तरह से इन्हें अपना नेता स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। अगर ऐसा होता तो 2020 के विधानसभा चुनाव में ये खुद सिमरी बख्तियारपुर का सीट नहीं हारते । बोचहां उपचुनाव के नतीजे भी बताते हैं कि इनकी कैंडिडेट बेबी कुमारी को VIP के बैनर से ज्यादा उनके पिता रमई राम के कारण मिले हैं। बेबी कुमारी को कुल 29279 वोट यानी कुल वोट शेयर का 17.21 % है जबकि यहां कुल मल्लाह वोटर्स लगभग 8% हैं।

सहनी को लानी होगी परिपक्वता
पटना यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस की पूर्व विभागाध्यक्ष शिफाली रॉय कहती हैं कि मुकेश सहनी पिछले 5 वर्षों में कभी भी जनता के नेता बन ही नहीं पाए। वे एक लहर की तरह आए और अब वे उसी तरह बिहार से गायब हो जाएंगे। वो कहती हैं कि सहनी कभी पिक्चर में थे ही नहीं। उन्हें बिहार की राजनीति को समझने में अभी वक्त लगेगा।

देर तक टिकने के लिए जरूरी होता है जनाधार
वो कहती हैं कि लोक जनशक्ति पार्टी भी छोटी पार्टी है लेकिन उनका एक आधार है। वो भले अकेले ज्यादा सीट जीत नहीं पाएगी लेकिन बिहार में ज्यादा सीट जीतने के लिए बड़ी पार्टियों को उनकी जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल पैसे के बूते नहीं की जा सकती है। इसमें धैर्य की दरकार होती है।

अब तेजस्वी से ही आस
बिहार में BJP के साथ गठबंधन में रहते हुए UP विधानसभा में चुनाव लड़ना। वहां केंद्रीय नेतृत्व को कोसना। इसके बाद बोचहां उपचुनाव में NDA के खिलाफ कैंडिडेट उतारकर ये तो तय माना जा रहा है कि फिलहाल सहनी की NDA में एंट्री नहीं मिलने जा रही है। अब उनके पास तेजस्वी के साथ जाने का ही ऑप्शन बचता है। इसके संकेत भी उन्होंने दिए हैं।

मुकेश सहनी के बारे में ये भी जानिए,
कभी मुंबई में कॉस्मेटिक सामान बेचते थे; अखबारों में विज्ञापन देकर बिहार की राजनीति में रखा कदम
बिहार की राजनीति में मुकेश सहनी का अब तक सियासी सफर
मुकेश सहनी ने 2013 में अखबारों में विज्ञापन के माध्यम से बिहार की राजनीति में एंट्री मारी थी।
2014 में मोदी के लिए प्रचार किया, 2019 में अपनी पार्टी बनाई
2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दिया और उनके लिए प्रचार भी किया।
2019 के लोकसभा चुनावों की घोषणा से कुछ महीने पहले ही नवंबर 2018 में अपनी अलग पार्टी की घोषणा की थी।
2020 में बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी महागठबंधन का हिस्सा थे लेकिन सीट बंटवारे में असहमति के बाद वह NDA के साथ चले गए थे।
मुकेश सहनी की पार्टी ने 11 में 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। खुद हार गए ,लेकिन NDA की तरफ से उन्हें मंत्री बनाया गया।
2022 में UP में विधानसभा चुनाव लड़ने गए। वहां तो हार मिली ही। बिहार में उनके तीनों विधायकों को BJP अपने पाले में कर ली। मंत्री पद से भी बर्खास्त कर दिया

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 18, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 18, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
परिषद चुनाव के बाद बोचहां में राजद के भूमाय की गूंज से बीजेपी को हुई टेंसन

परिषद चुनाव के बाद बोचहां में राजद के भूमाय की गूंज से बीजेपी को हुई टेंसन

जीत तेजस्वी के नेतृत्व पर भरोसे का प्रतीक

जीत तेजस्वी के नेतृत्व पर भरोसे का प्रतीक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend