ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जीत तेजस्वी के नेतृत्व पर भरोसे का प्रतीक

UB India News by UB India News
April 17, 2022
in पटना, राजद
0
जीत तेजस्वी के नेतृत्व पर भरोसे का प्रतीक

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने बोचहां परिणाम के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बोचहां की जीत तेजस्वी के नेतृत्व पर विश्वास और सरकार के खिलाफ जन विद्रोह का प्रतीक है। बोचहां की जनता ने पहले ही फैसला सुना दिया था कि उन्हें तेजस्वी के नेतृत्व पर विश्वास है क्योंकि राजद समाजवादी आन्दोलन से निकली हुई पार्टी है जो सबों का प्रतिनिधित्व करती है। इस जीत के लिए पार्टी की ओर से बोचहां की जनता को धन्यवाद और आभार प्रकट करता हं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों का जो गुस्सा है वह स्पष्ट रूप से सामने चुनाव परिणाम में दिखा। साथ ही बिहार तथा देश को बोचहां की जनता ने एक संदेश दिया है कि प्रगतिशील सोच और मजबूत नेतृत्व के साथ ही बिहार आगे बढेगा। इस जीत के संदेश को समझने की आवश्यकता है। जहां लोगों ने महंगाई‚ भ्रष्टाचार‚ बिहार में बढते अपराध‚ नफरत और रोजगार के सवाल पर एक साथ खडे होकर यह बताने का काम किया कि राजद के लिए हर वर्ग और तबका मजबूती के साथ खडा है। चाहे मजदूर हो‚ किसान हो‚ पिछडे अतिपिछडे‚ दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ–साथ ए–टू जेड ने इस चुनाव में समर्थन देकर यह स्पष्ट कर दिया कि जाति और धर्म के आधार पर कोई बांट नहीं सकता। आज का चुनाव परिणाम यह स्पष्ट करता है कि जितना दोनों दलों ने वोट नहीं लाया उससे अधिक वोट राजद के पक्ष में पडा। यह भविष्य की राजनीति का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने आगे कहा कि जदयू कोई पार्टी नहीं है‚ ये दूसरे दलों के नेताओं को पकड–पकड कर अपनी पार्टी बना रहे हैं लेकिन इनके नेतृत्व पर जनता ने पहले ही अविश्वास प्रकट कर दिया है और स्पष्ट किया है कि बिहार में सत्ता के लिए जो खेल खेला जा रहा है उसे बिहार की जनता पसंद नहीं करती है। भाजपा की इस हार से यह स्पष्ट हो गया कि जनता बनाम सरकार के चुनाव में जनता जीती और सरकार की हार हुई। इस मौके पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी‚ राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक‚ पूर्व सांसद लवली आनंद‚ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन‚ विधान पार्षद सौरभ कुमार‚ प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन‚ एजाज अहमद‚ मृत्युंजय तिवारी‚ प्रदेश संगठन महासचिव राजेश यादव‚ प्रदेश महासचिव ई. अशोक यादव‚ निराला यादव‚ भाई अरुण कुमार‚ फैयाज आलम कमाल‚ प्रमोद कुमार राम‚ निर्भय अम्बेदकर‚ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. उर्मिला ठाकुर‚ युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव‚ शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुमर राय सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post

The Simple Best Strategy To Use For Greek Girls Unmasked

Strange Article Reveals The Deceptive Methods of Columbian Brides

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend