ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार क्यों भाजपा की एक हार पर राहत की सांस ले रहे हैं…

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
नीतीश कुमार क्यों भाजपा की एक हार पर राहत की सांस ले रहे हैं…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोचहां विधानसभा के उपचुनाव में अपने सहयोगी और अब विधानसभा में विधायकों को संख्या के आधार पर बड़े भाई भाजपा के हार से खुश हैं. नीतीश कुमार को भाजपा की इस हार का अंदाज़ा समय समय पर फ़ीड्बैक के आधार पर हो गया था, लेकिन परिणाम आने के बाद वो राजनीतिक रूप से राहत की सांस ले रहे हैं. नीतीश भाजपा की इस दुर्गति से प्रसन्न होने के कई कारण हैं. एक उनके समर्थकों के अनुसार, अब कुछ समय के लिए बिहार भाजपा के नेताओं के उनके प्रति आक्रामक रवैये पर विराम लगेगा. दूसरा हर दिन उनके सिपाहसालारों की मानें तो सोशल मीडिया के विभिन्न चैनल पर उनके मुख्य मंत्री की कुर्सी जाने और भाजपा के नए मुख्यमंत्री बनने की अटकलों का बाज़ार भी ठंडा हो जाएगा.

हालांकि भाजपा कब तक शांत रहेगी इसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता. जनता दल यूनाइटेड के नेताओं के अनुसार बोचहां के परिणाम से साफ़ हैं कि भाजपा के अगड़ी जाति के वोटर को एकजुट नहीं रख पायी और साथ ही उसने सहयोगी वीआईपी का जो हश्र किया उसका उल्टा ख़ामियाज़ा मल्लाह जाति के वोटर की नाराज़गी उन्हें प्रचार और मतदान के दौरान खुल कर उठाना पड़ा. इसलिए इस पृष्ठभूमि में फ़िलहाल जनता दल यूनाइटेड जैसे सहयोगी के साथ अब और छेड़छाड़ करने की कोशिश से बचेगी.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

वीआईपी उम्मीदवार गीता देवी को चुनाव में 29 हज़ार से अधिक वोट मिले. इसमें अधिकांश मल्लाह जाति के वोट हैं. और हर चुनाव को गंभीरता से लेने वाले भाजपा का फ़िलहाल सारा ध्यान अपने से नाराज़ वोटर को मनाना होगा ना कि नीतीश जैसे सहयोगी को और परेशान करना. हालांकि नीतीश के आलोचकों का कहना हैं कि जब से यूपी का परिणाम आया है. तब से वो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- जिनकी कृपा से वो मुख्य मंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं, उनके सामने राजनीतिक रूप से सरेंडर कर चुके हैं. इसका प्रमाण है कि उनका लखनऊ में अभिवादन करने का तरीक़ा. इसके कारण उनकी काफ़ी जगहंसाई भी हुई. इसके अलावा मीडिया के सामने बेबाक़ बात करने वाले नीतीश अगर आज पूर्वनियोजित संवादाता सम्मेलन करने की औपचारिकता हर सोमवार को करते हैं, तब उनका ये हश्र भी भाजपा ने किया है.

नीतीश अगर आज राज्य में नंबर तीन की पार्टी बने और लोग उन्हें कितना भी सांत्वना ये कह कर दें कि ऐसा चिराग़ पासवान के कारण हुआ लेकिन उन्हें मालूम है कि चिराग़ के पीछे असल में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व था. लेकिन नीतीश भाजपा से इतना डरते हैं कि वो खुलकर ऐसी बात करने के बजाय मीडिया से भागते हैं. भाजपा के साथ उनके रिश्ते में खटास आई है, इसका उदाहरण विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी दिखा लेकिन हर बार नीतीश ने झुक कर अपनी कुर्सी बचाने को अपने राजनीतिक आत्मसम्मान के सामने अधिक महत्व दिया. ऐसे में फ़िलहाल भाजपा उन्हें अगले लोक सभा तक बने रहने दे तो अब बहुत अधिक किसी को आश्चर्य नहीं होगा.

भाजपा नेताओं के अनुसार, नीतीश की असल ख़ुशी का कारण होगा-इस उपचुनाव के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को झटका लगना, क्योंकि उनको मालूम हैं कि वो सबसे अधिक उन्हें कुर्सी से हटा कर अपने प्रिय नित्यानंद राय को बैठाना चाहते हैं. यही कारण है कि जब मुकेश साहनी को बर्खास्त करने का नीतीश को संजय जायसवाल का पत्र मिला तो उन्होंने राजनीतिक नुक़सान जानते हुए सारी बातें सार्वजनिक कर दीं जो भाजपा के अनुसार उसने कभी उम्मीद नहीं की थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान बुद्ध को किया नमन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान बुद्ध को किया नमन

महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय ख्याति

महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय ख्याति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend