सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को कई तोहफे लेकर बोधगया पहुंचे और भगवान बुद्ध को नमन किया। इसके पहले उन्होंने महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के लोकार्पण समारोह में भाग लेकर विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे जहां बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे‚ सदस्य ड़ॉ अरविंद कुमार सिंह कृष्णा मांझी‚ टी ओकीनागी ने पवित्र खादा देकर स्वागत किया। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार‚ उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित अन्य लोग विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर गए। भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में पुलिस बैरक को देखा और उनके सुविधा के लिए एसी लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। पवित्र बोधि वृक्ष के दर्शन कर बीटीएमसी के १३ करोड़ रुपए के बजट से बनने वाले भवन निर्माण का शिलान्यास किया। महाबोधि मंदिर प्रवेश द्वार के पास जीविका द्वारा ताड़ वृक्ष के उत्पाद नीरा विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। शराबबंदी के बाद ताड़ी से बने नीरा‚ गुड़‚ मिठाई उनके महत्वाकांक्षी योजना में शामिल हैं। जीविका के जिला प्रबंधक मो शमीम ने बताया कि इसे बढ़ावा देने के लिए जिले में ड़ीएम कार्यालय सहित ४५ स्थानों पर विक्रय केंद्र खोला गया है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...







