ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज एक दूजे के हो जाएंगे रणबीर-आलिया

UB India News by UB India News
April 16, 2022
in खास खबर, बॉलीवुड
0
आज एक दूजे के हो जाएंगे रणबीर-आलिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी आज यानी 14 अप्रैल को हो रही है. बीते दिन दूल्हे राजा की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कंफर्म कर दिया है कि आज दोनों सात फेरे लेंगे. आज हल्दी, चूड़ा सेरेमनी होगी और शाम में शादी.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्री-वेडिंग फक्शन कुछ ही देर में शुरू होने वाले हैं। आज इस कपल की हेल्दी और चूड़ा सेरेमनी है। इस फंक्शन के लिए रिद्धिमा और नीतू कपूर वास्तु पहुंच चुकीं हैं। तो वहीं आलिया भट्ट की फैमिली भी प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। इस कपल की मेहंदी सेरेमनी में काफी धूम रही। मेहंदी है रचने वाली, ढोलिडा, तैनू लेके जवां जैसे सॉन्ग पर फैमिली वालों ने जमकर डांस किया। मास्टरजी, जो दशकों से कपूर परिवार की सभी शादियों का हिस्सा रहे हैं, रिहर्सल कराने के लिए शामिल हुए।

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

‘कृष्णा राज’ बंगले से ‘वास्तु अपार्टमेंट’ तक निकलेगी बारात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज रणबीर कपूर की बारात निकलेगी, जो ‘कृष्णा राज’ बंगले से होकर ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचेगी। इसके लिए दोनों घरों के बीच के रास्ते में पेड़ों पर लाइटों से सजावट की गई है। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

लाइव अपडेट्स…

  • दोनों परिवारों से कुल 40 लोग शादी में शिरकत कर रहे हैं।
  • 16 तारीख यानी परसों ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
  • आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचे।
  • रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचीं।
  • अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणबीर-आलिया को दी बधाई।
  • रणबीर के अंकल रणधीर कपूर शादी में शामिल होंगे।
रणबीर की मां नीतू कपूर हल्दी सेरेमनी के लिए 'वास्तु अपार्टमेंट' पहुंचीं।
रणबीर की मां नीतू कपूर हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचीं।
रणबीर की बहन रिद्धिमा भी 'वास्तु अपार्टमेंट' के बाहर स्पॉट हुईं।
रणबीर की बहन रिद्धिमा भी ‘वास्तु अपार्टमेंट’ के बाहर स्पॉट हुईं।
आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन हल्दी सेरेमनी के लिए 'वास्तु अपार्टमेंट' पहुंचे।
आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन हल्दी सेरेमनी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ पहुंचे।
आलिया भट्ट के बड़े भाई राहुल भट्ट ने एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी से फोटो शेयर किया है।
आलिया भट्ट के बड़े भाई राहुल भट्ट ने एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी से फोटो शेयर किया है।

13 अप्रैल को हुई थी कपल की मेहंदी सेरेमनी
कपल की शादी की रस्में मंगलवार (13 अप्रैल) से शुरू हो गई थीं। ‘वास्तु अपार्टमेंट’ में ही रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरेमनी हुई। इसके बाद रणबीर की मां नीतू कपूर ने वेडिंग डेट अनाउंस की थी। नीतू कपूर और रणबीर की बहन रिद्धिमा ने घर के बाहर पैपराजी से बातचीत के दौरान बताया कि शादी 14 अप्रैल को ‘वास्तु अपार्टमेंट’ में ही होगी।

मेहंदी सेरेमनी में नीतू कपूर और करण जौहर ​​​​​​हुए इमोशनल
मेहंदी में रणबीर की मां नीतू कपूर, बुआ रीमा जैन, बहन रिद्धिमा और आलिया के पिता महेश भट्‌ट, बहन पूजा, शाहीन और भाई राहुल शामिल हुए। इनके अलावा करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अरमान जैन, करण जौहर, अनुष्का रंजन, श्वेता बच्चन, निखिल नंदा और अयान मुखर्जी समेत कुछ सेलेब्स भी मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे। इस सभी के फोटो और वीडियो वायरल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया को मेहंदी लगाने के बाद करण जौहर रोने लगे थे, क्योंकि वे उन्हें अपनी बेटी मानते हैं। सेरेमनी में नीतू की आंखों में भी पति ऋष‍ि कपूर को याद कर आंसू भर आए। मेहंदी सेरेमनी से पहले दिवंगत ऋषि कपूर और सभी पूर्वजों की याद में पितृ पूजा हुई थी, जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। इसके बाद गणेश पूजा हुई।

शादी के लिए सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम
कपल की हल्दी, संगीत जैसी प्री-वेडिंग सेरेमनी और शादी में उनके फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस इंटिमेट वेडिंग में सिर्फ 28 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया है। शादी के लिए सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्योरिटी फोर्स ‘9/11’ एजेंसी को दी गई है।

मेहमानों के मोबाइल कैमरों पर टेप
वास्तु अपार्टमेंट में आने वाले हर व्यक्ति के मोबाइल फोन के कैमरों को टेप चिपका कर बंद किया जा रहा है, जिससे कोई भी सेरेमनी के फोटोज और वीडियोज लीक न कर सके। शादी में वीआईपी गेस्ट की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए 250 से ज्यादा बाउंसर्स भी तैनात किए जाएंगे। शादी के लिए ‘वास्तु अपार्टमेंट’ के अलावा ‘कृष्णा राज’ बंगले, ‘RK स्टूडियो’ को भी लाइट्स और फूलों से सजाया गया है। इनके फोटोज और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।

मेन्यू में नेशनल-इंटरनेशनल फूड्स
कपूर फैमिली खाने की बड़ी शौकीन है। यही कारण है कि नीतू कपूर ने अपने बेटे की शादी के लिए दिल्ली और लखनऊ से स्पेशल शेफ्स को हायर किया है। शादी के मेन्यू में नेशनल और इंटरनेशनल फूड्स की वैराइटी होगी। साथ ही दिल्ली की स्पेशल चाट का एक काउंटर होगा। आलिया वीगन हैं, इसलिए शादी में 25 काउंटर्स वीगन और वेजिटेरियन फूड्स के भी होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
बिहार के कई जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट , ब्रेन स्ट्रॉक के मरीजों में वृद्धि

बिहार के कई जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट , ब्रेन स्ट्रॉक के मरीजों में वृद्धि

आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से नालंदा के चार मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से नालंदा के चार मजदूरों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend