ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के कई जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट , ब्रेन स्ट्रॉक के मरीजों में वृद्धि

बिहार के मौसम विभाग ने गुरुवार को दक्षिण बिहार के सात जिलों के लिये अलर्ट जारी किया है जिनमें बक्सर, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, कैमूर, औरंगाबाद में हीट वेव की स्थिति रहेगी।

UB India News by UB India News
April 16, 2022
in खास खबर, पश्चिमी बिहार, स्वास्थ
0
बिहार के कई जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट , ब्रेन स्ट्रॉक के मरीजों में वृद्धि
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में हीट वेव का कहर जारी है. भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त है, वहीं मौसम विभाग ने फिर से गुरुवार को छह जिलों के लिए हीट वेव यानि लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है. बुधवार को बिहार के औरंगाबाद में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि बाकि जिलों में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया.

गर्मी के कारण हालात ऐसे हैं कि सुबह के 10 बजते ही सूरज के तल्ख तेवर से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में गुरुवार को फिर से कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर, नवादा, रोहतास में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जलवायु परिवर्तन का ये असर है और यही वजह है कि सबसे ज्यादा गर्मी का रिकॉर्ड इस सीजन में टूट सकता है. बुधवार को भी राज्य के 11 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट था और गर्म हवाओं की वजह से खासकर ट्रैफिक पर भी दवाब कम होने लगा है जबकि ब्रेन स्ट्रॉक के मरीजों में भी वृद्धि देखी जा रही है.

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

पिछले छह दिनों में अब तक 80 से ज्यादा ब्रेन स्ट्रॉक के मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए हैं जिसमें आईजीआईएमएस, पीएमसीएच और एनेमसीएच में सबसे ज्यादा मरीज भर्ती हुए हैं. आलम यह है कि जहां इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ी है वहीं ओपीडी में भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं. डॉक्टर भी मानते हैं कि हार्ट, बीपी, दमा के मरीजों के अलावे डायरिया के भी मरीज बढ़ने लगे हैं. सुबह में भले ही लोगों को ठंडी हवा से थोड़ी राहत मिलती है लेकिन दोपहर तक आसमान से आग बरसने जैसी हालत होने लगती है, ऐसे में इस भीषण गर्मी में पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है.

बक्सर में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा
दो दिन तक मौसम में नरमी के बाद दक्षिण बिहार के छह-सात जिलों में फिर से गर्मी तेजी से बढ़ी और लू जैसी स्थिति हो गई है। दो से तीन डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद पछ़ुआ का प्रवाह फिर से स्थापित होने से बक्सर में पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को राज्य में बक्सर सबसे गर्म रहा। यहां हीट वेव की स्थिति रही। गया में 40.7 डिग्री, जमुई में 40.4 डिग्री, औरंगाबाद में 41.8 डिग्री, बांका में 40.7 डिग्री और नवादा में 40.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इन जिलों में बुधवार को लू की स्थिति रही। पटना, रोहतास और भभुआ में भी अधिकतम तापमान बढ़ने और पछुआ का प्रभाव बनने से लू जैसी स्थिति रही। बुधवार को डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पटना में 37.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बगहा में बारिश के साथ गिरे ओले
बेतिया जिले के बगहा दो प्रखंड के कुछ हिस्सों में गुरुवार की सुबह आसमान से माध्यम आकार के ओले गिरे। वैसे तो सुबह में नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के मौसम में अचानक बदलाव हो गया। तेज हवाएं चलने लगी, आकाश में बादल छा गए। लेकिन कुछ समय में ठीक हो गए। बगहा दो के सिरिसिया, भारछी, हरणाताड और आसपास के क्षेत्रों में माध्यम आकार के ओले भी गिरने लगे। इससे फसल को नुकसान पहुंचा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से नालंदा के चार मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से नालंदा के चार मजदूरों की मौत

प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे PM मोदी , खरीदा पहला टिकट

प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे PM मोदी , खरीदा पहला टिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend