ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे PM मोदी , खरीदा पहला टिकट

UB India News by UB India News
April 16, 2022
in कला, खास खबर
0
प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे PM मोदी , खरीदा पहला टिकट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 131वीं जयंती ( Ambedkar Jayanti ) पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने नई दिल्ली में प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम का उद्घाटन किया. आजादी का अमृत महोत्सव ( Azadi ka Amrit Mahotsav) के दौरान उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संग्रहालय देखने के लिए पहला टिकट खरीदा. इसके लिए उन्होंने डिजिटल पेमेंट किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्रियों को समर्पित यह संग्रहालय लोगों के लिए प्रेरणा का स्थान बनेगा.

लुटियंस जोन स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कैंपस ( Nehru Memorial Museum and Library ) में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदानों, उनसे जुड़ी यादों और उनकी कहानियों को दर्शाने के लिए यह म्यूजियम बनाया गया है. केंद्र सरकार ने इसके प्रस्ताव को साल 2018 में मंजूरी दी थी. चार साल के भीतर म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है. तीन मूर्ति भवन के परिसर में करीब 45 एकड़ यानी 10 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर लगभग 271 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है.

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

पंडित नेहरू से पीएम मोदी तक- जीवन और दर्शन
इस म्यूजियम में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और दर्शन को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है. भारत के संविधान को भी प्रधानमंत्री संग्रहालय में जगह दी गई है. आजादी के बाद भारत की कहानी को भी प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान के जरिये संग्रहालय में बता जाएगा. बताया गया है कि इस परिसर में भविष्य के सभी प्रधानमंत्रियों के लिए भी पर्याप्त जगह रखा गया है.

प्रधानमंत्रियों के बारे में लोगों के बीच बढ़ेगी जागरूकता
केंद्र सरकार के मुताबिक, यह म्यूजियम देश के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाएगा. देश वासी और बाहर से आने वाले लोग उनके विजन के बारे में जान सकेंगे. प्रधानमंत्री संग्रहालय ( Prime Minister Museum ) को देख कर युवा वर्ग प्रेरित होंगे और कुछ नया सीखेंगे. वह देखेंगे कि इन प्रधानमंत्रियों ने कैसे राष्ट्र निर्माण के लिए तिनके-तिनके को जोड़कर अपना योगदान दिया. साथ ही किनके कार्यकाल में देश के संविधान में क्या विस्तार हुआ.

अब तक यहां रखी थी सिर्फ पंडित नेहरू से जुड़ी चीजें
अब तक तीन मूर्ति भवन में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी यादों का ही संग्रहालय था. अब यहां नए बने भव्य प्रधानमंत्री संग्रहालय में आजाद भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की पूरी कहानी दिखेगी. देश के सभी प्रधानमंत्रियों के साथ-साथ महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, बाबा साहेब आंबेडकर और जय प्रकाश नारायण के व्यक्तित्व और कृतित्व को पेश किया जा रहा है.

परिवारों और डिजिटल डिस्प्ले से जुटाई गई जानकारियां
दिल्ली के तीन मूर्ति भवन ( Teen Murti Bhawan ) स्थित प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम में देश के सभी 15 प्रधानमंत्रियों के जीवन और उनके योगदान की प्रदर्शनी लगेगी. कई पूर्व प्रधानमंत्रियों से जुड़े कलेक्शन होंगे. इनमें पूर्व प्रधानमंत्रियों की दुर्लभ तस्वीरें, भाषण, वीडियो क्लिप, समाचार पत्र, इंटरव्यू और मूल लेखन प्रदर्शित किए जाएंगे. म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्रियों की जानकारी उनके परिवारों और डिजिटल डिस्प्ले से भी इकट्ठा किया गया है.

पूर्व प्रधानमंत्रियों को कार्यकाल के अनुसार उचित स्थान
संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की गैलरी को उनके कार्यकाल के अनुसार उचित स्थान दिया गया है. इस संग्रहालय को बनाने का मकसद देश की युवा पीढ़ी को सभी प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, दूरदृष्टि और उनकी उपलब्धियों के बारे में संवेदनशील बनाना और प्रेरित करना है. इसका निर्माण नए भारत और को आकार देने की कहानी से प्रेरित है.

इसलिए किया गया अंबेडकर जयंती पर उद्घाटन
इस म्यूजियम के उद्घाटन के लिए 14 अप्रैल यानी अंबेडकर जयंती इसलिए चुनी गई क्योंकि सभी प्रधानमंत्रियों ने संविधान का पालन करते हुए काम किया है. दूसरी ओर, इस संग्रहालय के डिजायन में टिकाऊ और ऊर्जा संरक्षण प्रथाओं का ध्यान रखा गया है. पूरी परियोजना के दौरान एक भी पेड़ नहीं गिराया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर कैसे चलाया ‘हेट इंडिया’ कैंपेन

पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर कैसे चलाया ‘हेट इंडिया’ कैंपेन

शुरू हो चुका है नया कोल्ड वार ? रूस-यूक्रेन युद्ध पर तुर्की ने दी बड़ी चेतावनी

शुरू हो चुका है नया कोल्ड वार ? रूस-यूक्रेन युद्ध पर तुर्की ने दी बड़ी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend