ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

UB India News by UB India News
July 23, 2026
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नारेबाजी की। इस बीच बीजेपी विधायक श्याम बाबू यादव खड़े हुए और कहा कि डाकबंगला चौराहे पर जो कल प्रदर्शन हुआ, वो छात्र नहीं थे गुंडे थे। मेरे ऊपर हमला किया गया। मेरे गार्ड्स पर हमला हुआ। कल मेरी हत्या हो जाती। वो सब राजनीति पार्टी के गुंडे थे। इसके बाद हंगामा और बढ़ गया। स्पीकर ने बीजेपी विधायक को बैठने को कहा, लेकिन वो वेल तक पहुंच गए। उसके बाद विपक्षी विधायक भी वेल तक आ गए। सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायकों के बीच भिड़ने की नौबत आ गई। मार्शल ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवाया।

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष एक बार फिर आक्रामक तेवर में नजर आया। नीट परीक्षा में धांधली और लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने जमकर विरोध किया। इस दौरान पक्ष और विपक्ष में मारपीट की नौबत आ गई। विधानसभा परिसर में महागठबंधन के नेताओं और विधायकों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं भारी हंगामे को देखते हुए विधानसभा 2 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विपक्षी सदस्यों ने नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संचालन सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने छात्रों के आंदोलन पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज की भी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।

गड़बड़ियों से युवाओं का भविष्य संकट में

प्रदर्शन में शामिल नेताओं का कहना था कि परीक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही गड़बड़ियों से युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। उनका आरोप था कि सरकार पेपर लीक पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।  विपक्ष ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग पूरी तरह अनुचित है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कुछ देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद सभी विपक्षी सदस्य सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए विधानसभा भवन के भीतर चले गए। विपक्ष ने संकेत दिया कि इन मुद्दों को वह सदन के भीतर भी प्रमुखता से उठाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend