ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से नालंदा के चार मजदूरों की मौत

UB India News by UB India News
April 16, 2022
in खास खबर, दक्षिण भारत, दुर्घटना
0
आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से नालंदा के चार मजदूरों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आंध्र प्रदेश के एलुरु में स्थित एक केमिकल फैक्‍ट्री में धमाके के साथ आग लगने से 6 मजदूरों की मौत हो गई. हादसे में मारे गए मजदूरों में 4 बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे. इसके अलावा फैक्‍ट्री में आग लगने की इस घटना में 13 अन्‍य लोग घायल भी हो गए. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बीच, आंध्र प्रदेश सरकार ने हादसे को देखते हुए बड़ी घोषणा की है. आंध्र सरकार ने इस हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. इसके अलावा फैक्‍ट्री में आग लगने की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 5-5 लाख और मामूली तौर पर घायल मजदूरों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. बता दें कि इससे पहले हैदराबाद की एक फैक्‍ट्री में आग लग गई थी, जिसमें बिहार के 11 मजदूरों की मौत हो गई थी.

एलुरु के SP राहुल देव शर्मा ने बताया कि एलुरु के अक्किरेड्डीगुडम स्थित केमिकल फैक्‍ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कई अन्‍य लोग घायल भी हुए हैं. उन्‍होंने बताया कि केमिकल फैक्‍ट्री में बुधवार रात को नाइट्रिक एसिड और मोनामिथाइल का रिसाव हो गया था, जिसकी वजह से आग लग गई. बताया जाता है कि घटना के वक्‍त फैक्‍ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे. धमाका होने से मौक पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. आग लगने से वहां कार्यरत लाग इधर से उधर भागने लगे. कई लोग आग की चपेट में आ गए थे. हादसे के कारण फैक्‍ट्री में चीख-पुकार मच गई थी.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

राज्‍यपाल ने हादसे पर जताया शोक
शुरुआत में एलुरु केमिकल फैक्‍ट्री हादसे में 12 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी. बाद मेंआंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और राज्‍यपाल की ओर से इस बाबत बयान जारी किया गया, जिसमें घायलों की संख्‍या 13 बताई गई. आंध्र प्रदेश के राज्‍यपाल विश्‍वभूषण हरिचंदन ने केमिकल फैक्‍ट्री में आग लगने की घटना पर शोक जताया है. साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी जाहिर की है.

कबाड़ के गोदाम में आग लगने से मारे गए थे 11 बिहारी मजदूर
हैदराबाद के भोईगुड़ा इलाके में एक कबाड़ी की दुकान में सुबह आग लगने से बिहार के 11 मजदूरों की जलकर मौत हो गई थी. आग सुबह 4 बजे लगी थी, जिसके कारण गोदाम में सो रहे मजदूरों को इसका पता नहीं चल सका था. घनी आबादी वाले भोईगुडा इलाके में आईडीएच कॉलोनी के पास एक गोदाम की ऊपरी मंजिल में 13 मजदूर सो रहे थे. अचानक उस गोदाम में आग लग गई थी. आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि नींद में सो रहे मजदूर जबतक कुछ समझ पाते, आग की लपटों ने उन्हें घेर लिया और सब के सब जिंदा जल गए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे PM मोदी , खरीदा पहला टिकट

प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे PM मोदी , खरीदा पहला टिकट

पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर कैसे चलाया ‘हेट इंडिया’ कैंपेन

पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर कैसे चलाया ‘हेट इंडिया’ कैंपेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend