ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बोचहां उपचुनाव : तेजस्वी यादव का दावा- RJD जीती तो ढाई साल में 10 साल के बराबर काम करेगी

UB India News by UB India News
April 10, 2022
in मुजफ्फरपुर, राजद
0
बोचहां उपचुनाव : तेजस्वी यादव का दावा- RJD जीती तो ढाई साल में 10 साल के बराबर काम करेगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बोचहां उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अंतिम चरण में हैं, ऐसे में सभी बड़े नेता लगातार बोचहां में कैंपेनिंग कर रहे है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शनिवार को बोचहां में राजद प्रत्याशी अमर पासवान के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. बता दें कि 16 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. बोचहां सीट पर बीजेपी और आरजेडी के बीच सीधी लड़ाई है. वहीं, वीआईपी भी अपनी इस वर्तमान सीट पर जोर आजमाइश कर रही है.

मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड के फतेहपुर स्कूल मैदान में भीषण गर्मी के बीच तेजस्वी की सभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. इस दौरान तेजस्वी ने सरकार पर जमकर प्रहार किया. तेजस्वी ने महंगाई और रोजगार को लेकर सरकार को घेरा. साथ ही सीएम पर हुए हमले को लेकर भी तेजस्वी ने कहा कि सीएम के घर में घुसकर घुसा मारा जा रहा है, बिहार में क्राइम चरम पर है. तेजस्वी ने राजद प्रत्याशी अमर पासवान के लिए जनता से अपील करते हुए कहा कि इन्हें ढाई साल के लिए मौका दीजिए ये 10 साल के बराबर काम करेंगे.

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

इससे पहले तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए विधानसभा चुनाव को याद किया. उन्होंने जनसमूह से कहा कि विधानसभा चुनाव में तो हमारी पार्टी शाम 4 बजे तक सरकार बना रही थी, पर अचानक क्या हुआ कि हम विपक्ष में आ गए. उन्होंने सरकार पर काउंटिंग में घालमेल किए जाने का आरोप लगाया. तेजस्वी यादव ने एमएलसी चुनाव की उन दो सीटों की बात पर भी सरकार को घेरा जहां आरजेडी के उम्मीदवार महज दहाई अंक से हारे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

क्या मृत्युंजय तिवारी उन्हीं तत्वों से परेशान थे, जिससे कभी तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य परेशान रहे। मृत्युंजय तिवारी...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

by UB India News
July 17, 2026
0

RJD के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को वीडियो जारी...

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

Next Post
लाउडस्पीकर विवाद गहराया, MNS ने शिवसेना भवन पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

लाउडस्पीकर विवाद गहराया, MNS ने शिवसेना भवन पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

क्या आने वाली है कोरोना की चौथी लहर? इन तीन राज्यों में बढ़ने लगे हैं नए केस

क्या आने वाली है कोरोना की चौथी लहर? इन तीन राज्यों में बढ़ने लगे हैं नए केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend