ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लाउडस्पीकर विवाद गहराया, MNS ने शिवसेना भवन पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

UB India News by UB India News
April 10, 2022
in Lokshbha2024, महाराष्ट्र
0
लाउडस्पीकर विवाद गहराया, MNS ने शिवसेना भवन पर किया हनुमान चालीसा का पाठ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने रामनवमी के मौके पर मुंबई में शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा बजाया। हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस शिवसेना भवन पहुंची और इसे बंद करवा दिया। पुलिस ने उस गाड़ी को भी जब्त कर लिया, जिस पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा जा रहा था। साथ ही पुलिस ने मनसे नेता यशवंत किल्लेकार को हिरासत में लेकर शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन गई। बता दें किपिछले दिनों राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो मस्जिदों के सामने तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाएंगे।

लाउडस्पीकर पर शिवसेना भी सख्त
लाउडस्पीकर से अजान के मुद्दे पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने पिछले दिनों कहा था कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने भी नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अजान करते समय लाउडस्पीकर डेसिबल का स्तर कितना होना चाहिए। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को मुंबई के दादर में शिवाजी पार्क के अपने भाषण में राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरवाए गए तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे।

RELATED POSTS

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दी थी चेतावनी
इसकी शुरुआत मुंबई के घाटकोपर इलाके से हुई फिर नासिक में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा बजाने की शुरुआत की। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानें- क्या है पूरा विवाद
बता दें कि पिछले दिनों मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी। राज ठाकरे ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि अगर पुलिस और प्रशासन जल्द ही मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाती है तो मस्जिदों के सामने तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाएंगे। राज ठाकरे ने चेतावनी देने के बाद यह भी कहा था कि मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। हर धर्म को प्रार्थना करने का अधिकार है, लेकिन मुझे अपने धर्म पर गर्व है। इसलिए इस बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए कि आपकी किसी चीज से दूसरों को परेशानी न हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह...

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

by UB India News
June 22, 2026
0

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई...

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

by UB India News
June 20, 2026
0

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के...

Next Post
क्या आने वाली है कोरोना की चौथी लहर? इन तीन राज्यों में बढ़ने लगे हैं नए केस

क्या आने वाली है कोरोना की चौथी लहर? इन तीन राज्यों में बढ़ने लगे हैं नए केस

In The Event You Get Your Armenian Mail Order Brides Repaired?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend