ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या आने वाली है कोरोना की चौथी लहर? इन तीन राज्यों में बढ़ने लगे हैं नए केस

UB India News by UB India News
April 10, 2022
in Lokshbha2024, राष्ट्रीय
0
क्या आने वाली है कोरोना की चौथी लहर? इन तीन राज्यों में बढ़ने लगे हैं नए केस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के कुछ राज्यों से कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आने लगे हैं. दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में पिछले एक हफ्ते के दौरान हर रोज़ औसत केस में बढ़त दर्ज की जा रही है. जबकि देश में कोरोना के आंकड़ों की बड़ी तस्वीर पर नज़र डालें तो इसमें गिरावट देखी जा रही है. और ये संख्या दो साल के सबसे निचले स्तर पर है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 1054 नए केस आए हैं. जबकि इस दौरान 29 मरीजों की मौत हो गई.

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 160 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर बढ़कर 1.55 प्रतिशत हो गई. राहत की बात ये है कि यहां कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई.पिछले तीन दिन से दिल्ली में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है. यहां शुक्रवार को 146 नए मामले आए थे. जबकि पॉजिटिविटी रेट 1.39 फीसदी पर थी.

RELATED POSTS

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

दिल्ली में बढ़ रहे हैं केस
गुरुवार को दिल्ली में 176 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले दिन के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा थे. जबकि पॉजिटिविटी रेट 1.68 प्रतिशत थी. इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई थी. बुधवार को 1.12 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ 126 मामले सामने आए और एक व्यक्ति ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 18,66,102 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 26,156 मरीजों की मौत हो चुकी है.

गुजरात में खतरा!
गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 34 नए मामले दर्ज किए गए. ये तीन सप्ताह में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं. गुरुवार को केवल आठ मामले दर्ज किए गए, शनिवार को मामले की संख्या बढ़कर 34 हो गई, जो 13 मार्च के बाद सबसे अधिक है. इस बीच, सात दिन का औसत बढ़कर 15 हो गया है, जो 4 अप्रैल को 9 से बढ़कर 15 हो गया है. इसके साथ ही राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12,24,025 हो गई है.

हरियाणा ने भी बढ़ाई टेंशन
हरियाणा में पिछले दस दिनों में रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है. साथ ही एक्टिव केसों में भी उछाल देखा जा रहा है. गुरुग्राम में 270 संक्रमित हैं, जबकि फरीदाबाद में 34 और सोनीपत में आठ एक्टिव केस हैं. प्रदेश में 30 मार्च को जहां 41 मरीज मिले थे और एक्टिव केस 290 थे, वहीं शनिवार को 87 नए संक्रमित मिले जिससे एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 363 हो गई. इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 0.33 फीसदी से बढ़कर 1.47 प्रतिशत पर आ गई.

केंद्र ने किया अलर्ट
केंद्र ने केरल, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखी है. इसमें स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने पर नजर रखने को कहा है.चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को लिखे पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने रेखांकित किया कि जहां कोरोना के केस बढ़ रहे हैं वहां नियमित निगरानी की जाए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत………….

by UB India News
June 17, 2026
0

भारत ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार केवल अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने तक...

Next Post

In The Event You Get Your Armenian Mail Order Brides Repaired?

सूबे के 47 लाख लोगों की रुकेगी पेंशन

सूबे के 47 लाख लोगों की रुकेगी पेंशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend