ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

UB India News by UB India News
July 17, 2026
in पटना, राजद
0
RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
RJD के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को वीडियो जारी कर उन्होंने कहा, “अब पार्टी में और अधिक अपमान नहीं सह सकता। मैंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को सौंप दिया है।”
हमने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम किया, लेकिन अब सम्मान नहीं बचा. ऐसे माहौल में काम करना संभव नहीं था.” कुछ इसी निराशा और दर्द के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और लंबे समय तक पार्टी के प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से मुलाकात कर पार्टी के प्रवक्ता समेत सभी पदों से इस्तीफा सौंप दिया. न्यूज18 से बातचीत में मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंपा. उन्होंने कहा कि अब पार्टी में उनके जैसे समर्पित और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा था. इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया.
बता दें कि मृत्युंजय तिवारी कई दशकों से आरजेडी से जुड़े रहे हैं. साल 2014 में उन्हें लालू प्रसाद यादव ने पार्टी का मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता बनाया था. तब से वो लगातार पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते रहे. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी विरोधी काम नहीं किया और हमेशा अनुशासन में रहकर संगठन के लिए काम किया.
बड़े नेताओं को बोलने की आजादी नहीं
उन्होंने कहा कि पिछले छह-सात महीनों से वह लगातार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे. उन्होंने कई सीनियर नेताओं से अपनी बात भी रखी, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. उनके मुताबिक पार्टी में कुछ ऐसे लोगों का प्रभाव बढ़ गया है, जिनके सामने बड़े नेता भी कुछ नहीं बोल पा रहे हैं.
क्या है तेजस्वी की मजबूरी?
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपनी नाराजगी की जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को भी दी थी. उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव उनकी बात समझते हैं, लेकिन उनकी क्या मजबूरी है, यह वह नहीं जानते. हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम लेने से इनकार किया. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका इशारा किसी खास नेता की ओर है, तो उन्होंने कहा कि समय आने पर सारी बातें सामने आएंगी. फिलहाल वह किसी का नाम नहीं लेना चाहते. उन्होंने कहा कि पार्टी के बड़े नेता और पत्रकार भी जानते हैं कि उन्हें यह कदम क्यों उठाना पड़ा.
लालू-राबड़ी के करीबी
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि एक बार उन्हें पार्टी से हटाया गया था, लेकिन उसी दिन लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने उन्हें फिर से जिम्मेदारी सौंप दी थी. इस बार स्थिति अलग है और अब उनके लिए पार्टी में बने रहना संभव नहीं था.
क्या तेजस्वी से मुलाकात हुई?
तेजस्वी यादव से आखिरी मुलाकात के सवाल पर उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले तेजस्वी यादव के बेटे के जन्मदिन पर उनकी मुलाकात हुई थी. इस्तीफा देने के बाद उनकी तेजस्वी यादव से कोई बात नहीं हुई. उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक तेजस्वी यादव का फोन भी नहीं आया है. भविष्य की राजनीति को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान इस्तीफे पर है. आगे क्या फैसला होगा, यह समय आने पर बताया जाएगा. उन्होंने किसी दूसरी पार्टी में जाने की संभावना पर भी कोई टिप्पणी नहीं की.
मैं जनता का सेवक…
मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “मैं जनता का सेवक हूं और आखिरी सांस तक जनता की सेवा करता रहूंगा.” उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पार्टी से कभी कोई निजी लाभ नहीं लिया. सबसे कठिन समय में भी वह आरजेडी के साथ खड़े रहे और संगठन को मजबूत करने का काम किया.

कौन हैं मृत्युंजय तिवारी?

मृत्युंजय तिवारी को तेजस्वी यादव का करीबी और भरोसेमंद नेता माना जाता रहा है। युवाओं को राजद से जोड़ने में भी उनकी अहम भूमिका रही। वे राजद प्रमुख लालू यादव के भी बेहद करीबी माने जाते थे।

2014 में लालू यादव ने उन्हें पार्टी का मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था। मृत्युंजय तिवारी का राजनीति से जुड़ाव छात्र जीवन से ही रहा है। छात्र राजनीति के दौरान उन्होंने सामाजिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई।

इसके बाद वे राजद में शामिल हुए। अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल के दम पर वे पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल हो गए। अब उनका इस्तीफा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

बिहार में पंचायत चुनाव जुलाई-अगस्त 2027 में …………..

बिहार में पंचायत चुनाव जुलाई-अगस्त 2027 में ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend