ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार ने दिया बिहार के सरकारी कर्मियों को रामनवमी का तोहफा, अब मिलेगा 34% महंगाई भत्ता

UB India News by UB India News
April 10, 2022
in कारोबार, पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश कुमार ने दिया बिहार के सरकारी कर्मियों को रामनवमी का तोहफा, अब मिलेगा 34% महंगाई भत्ता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार ने सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित संरचना में वेतन प्राप्त कर रहे राज्य के सभी सरकारी सेवकों एवं पेंशन भोगियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ा कर 34% कर दिया है.

एक जनवरी, 2022 के प्रभाव से मिलेगा
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मियों की तरह एक जनवरी, 2022 के प्रभाव से मिलेगा. वित्त विभाग ने इससे संबंधित संकल्प शनिवार को जारी कर दिया. विभाग के सचिव (संसाधन) लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि महंगाई भत्ता की गणना में 50 पैसे या उससे अधिक पैसे को अगले रुपये में पूर्णांकित कर दिया जायेगा, जबकि 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जायेगा. वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी। इस निर्णय से राज्य सरकार पर सालाना 1133 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

बिहार आकस्मिकता निधि में बढोतरी
सरकारी सेवक के मामले में उनके मूल वेतन (पे-मैट्रिक्स में विहित वेतन स्तर में आहरित किया जाने वाला वेतन) जबकि पेंशनरों में मूल पेंशन के आधार पर राशि का भुगतान होगा. वहीं बिहार आकस्मिकता निधि की अधिसीमा को 350 करोड़ से बढ़ाकर 30 मार्च तक के लिए अस्थायी रूप से 9500 करोड़ कर दिया गया है.

विभाग को मिला अधिकार
इसी प्रकार अनाज अधिप्राप्ति कार्य में अनुदान की राशि बढ़ती है तो उसे पुन: कैबिनेट में न भेजकर विभाग को ही स्वीकृति देने का अधिकार होगा. उचित मूल्य पर उद्योगों को कोयला उपलब्ध कराने के लिए नामित एजेंसी की अवधि को तीन साल का विस्तार दिया गया है.

वाहन खरीदने के लिए भी आवंटन
अग्निशामक वाहनों की खरीद के लिए 43 करोड़ की स्वीकृति दी गई. मुंबई स्थित निवेश आयुक्त कार्यालय खर्च के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन करोड़ 23 लाख की स्वीकृति दी गई है. रामनवमी के मौके पर सरकार की ओर से की गयी इस घोषणा से सरकारी कर्मियों में खासा खुशी का माहौल है. लोगों ने कहा कि इस बढ़ती महंगाई में सरकार की ओर से लिया गया यह फैसला राहत देनेवाला है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

by UB India News
July 21, 2026
0

कोचिंग विवाद का मसला अभी थमा भी नहीं था कि फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है।...

Next Post
जातीय जनगणना की मांग पर आज भी जदयू का स्टैंड पूरी तरह स्पष्ट है

जातीय जनगणना की मांग पर आज भी जदयू का स्टैंड पूरी तरह स्पष्ट है

बोचहां उपचुनाव : तेजस्वी यादव का दावा- RJD जीती तो ढाई साल में 10 साल के बराबर काम करेगी

बोचहां उपचुनाव : तेजस्वी यादव का दावा- RJD जीती तो ढाई साल में 10 साल के बराबर काम करेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend