ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमलोग देहाती आदमी हैं, सत्तू से बढ़िया भोजन कुछ नहीं

UB India News by UB India News
March 31, 2022
in पटना, राजद
0
हमलोग देहाती आदमी हैं, सत्तू से बढ़िया भोजन कुछ नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों एमएलसी चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की जीत पक्की करने में लगे हैं। इसको लेकर वो गर्मी में भी प्रचार करने में जुटे हैं। लगाता प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव सत्तू पीकर सरकार पर हमला कर रहे हैं। बुधवार को अरवल के कुर्था पहुंचे तेजस्वी यादव ने मंच पर सस्तू का सेवन किया और कहा कि हमलोग देहाती आदमी हैं। सत्तू से बढ़िया भोजन कुछ नहीं है।

नीतीश सरकार पर बोला हमला
सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला। कुर्था उच्च विद्यालय के कीड़ा मैदान में चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों का क्या हाल होगा। बिहार में पढ़ाई, दवाई, सिंचाई की प्राथमिक आवश्यकता ही चौपट है। फिर भी कहा जा रहा कि न्याय के साथ विकास हो रहा है। यहां पर सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। भाजपा का अलग राग है तो जदयू के अलग। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री में सामंजस्य नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष एक दारोगा और डीएसपी के सामने लाचार हैं। फिर भी सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में हमने दस लाख बेरोजगारों को रोजगार देने को कहा था तो राजग ने 19 लाख की बात कही थी पर डेढ़ साल बीतने को है कितने को रोजगार मिला यह आज बिहार का युवक पूछ रहा है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने मुझे अपार समर्थन दिया। महागठबंधन को एक करोड़ 58 लाख वोट दिया तो एनडीए गठबंधन को एक करोड़ 58 लाख बारह हजार मत मिले वह भी बेमानी-शैतानी से। पूरे मगध क्षेत्र में महागठबंधन का परचम लहराया, उसी प्रकार विधान परिषद के चुनाव में भी हमें प्यार दें। महागठबंधन के प्रत्याशी कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू को अपना मत देकर भारी मतों से विधान परिषद में भेजें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन का है। आप अपने पंचायत प्रतिनिधि को महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रेरित करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post

Software

पाकिस्तान में सियासी घमासान,इमरान संसद भंग करने को भी तैयार,विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने पर अड़ा

पाकिस्तान में सियासी घमासान,इमरान संसद भंग करने को भी तैयार,विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने पर अड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend