ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानसभा में गूंजा बीमार बच्चों का मामला

UB India News by UB India News
March 26, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
विधानसभा में गूंजा बीमार बच्चों का मामला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानसभा में शुक्रवार को बिहार दिवस समारोह के दौरान बीमार पड़े़ बच्चों का मामला सदन में गूंजा। सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही इस मसले को लेकर विपक्ष हंगामा करने लगा। हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही ११.४५ बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। फिर सदन की कार्यवाही १२ बजे प्रारंभ होते ही फिर हंगामा होने लगा। हंगामा को देखते हुए विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन की कार्यवाही २ बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गयी। इसके बाद सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई तो बिहार दिवस के दिन राज्य के विभिन्न जिलों में पटना से आये छात्रों के सरकारी खाना खाने से बीमार पड़ जाने का मामला उठा। इस पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे‚ उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कल जो बीमार बच्चे पीएमसीएच में भर्ती कराए गए थे‚ अब सुरक्षित हैं। अपने घर चले गए हैं‚ लेकिन विभाग से जो चूक हुई है। उसकी जांच की जा रही है। मामले को संज्ञान में हमने लिया है‚ जो भी दोषी होंगे उन पर सरकार कार्रवाई करेगी।

इससे पहले आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही माले के विधायकों ने शिक्षक नियुक्ति को लेकर हंगामा किया। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आप नियम से सवाल उठाइएगा। अभी अपने सीट पर जाएं। हम सत्ता या विपक्ष के दबाव में नहीं आएंगे। इसके बाद राजद के भाई बीरेंद्र ने सवाल किया कि खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में २०१३–१४ से १८–१९ में सब्सिडी की राशि वसूली करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या नहीं। इस पर मंत्री लेसी सिंह लंबा जवाब दे रही थीं। लेकिन भाई बीरेंद्र ने कहा कि मंत्री सदन को गुमराह करने वाला जवाब दे रही हैं। भ्रामक जवाब है। इस पर मंत्री ने सीएजी की रिपोर्ट का हवाला दिया।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

तब अध्यक्ष ने मंत्री को डांट लगाई कि आप के अधिकारी बिना गंभीरता से जवाब दिए हैं। यह आसन का समय बर्बाद करने वाला जवाब है। सीएजी की रिपोर्ट आपने पढी‚ लेकिन यह तो विधानसभा की लोक लेखा समिति के पास है। आपने कैसे उससे जवाब दे दिया। आप के जवाब की वजह से आज अल्पसूचित प्रश्न का समय खत्म हो गया। इसके बाद मंत्री लेसी सिंह ने भाई बीरेंद्र को कहा कि आप जबरदस्ती नहीं कर सकते। आप हमारे साथ पहले भी काम कर चुके हैं। हम सब साथ ही थे। आप का सवाल ही गलत है। इस पर भाई बीरेंद्र ने कहा कि ‘मैडम मैं किसी महिला के साथ जबरदस्ती नहीं करता।

आप के साथ हमने कभी जबरदस्ती नहीं की। इस तरह का आरोप नहीं लगाएं।’ विधानसभा में तेजस्वी यादव के जातिगत जनगणना का सवाल सदन में नहीं उठाए जाने पर राजद और माले ने हंगामा कर दिया। विपक्ष का कहना था कि यह नेता विरोधी दल का सवाल था‚ सदन के नेता कहां हैं‚ वह जवाब दें। अध्यक्ष ने सदन में हंगामा करने वाले विधायकों को डांटा। कहा कि आप के मन का सवाल नहीं होगा तो आप लोग सदन नहीं चलने दीजिएगा इस तरह सदन का प्रश्नकाल नहीं चलेगा। हालांकि इस बीच विपक्ष नारेबाजी करता रहा।‘ वोट हमारा‚ राज तुम्हारा’‚ ‘ जिसकी जितनी आबादी‚ उतनी हिस्सेदारी’ के नारे लगाए। अध्यक्ष ने कहा कि जब प्रश्न का समय समाप्त हो गया तो प्रश्नकाल कैसे चलेगा विपक्ष की जबरदस्ती से नहीं चलेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
अपने संसाधन से गणना नहीं कराना चाहती सरकार : तेजस्‍वी यादव

अपने संसाधन से गणना नहीं कराना चाहती सरकार : तेजस्‍वी यादव

Yogi Government 2.0: मैं! आदित्यनाथ योगी… UP में फिर योगीराज की शुुरुआत

2024 की तैयारी............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend