ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस-यूक्रेन जंग का आज 20वां दिन – राजधानी कीव में सुनाई दिए जोरदार धमाके , यूक्रेन के बाद अब रूस से क्यों भाग रहे हैं लाखों लोग

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
रूस-यूक्रेन जंग का आज 20वां दिन – राजधानी कीव में सुनाई दिए जोरदार धमाके , यूक्रेन के बाद अब रूस से क्यों भाग रहे हैं लाखों लोग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस-यूक्रेन जंग का आज 20वां दिन है। यूक्रेन के साथ शांति वार्ता चलने के बावजूद रूस लगातार यूक्रेनी शहरों में नागरिक इलाकों पर बमबारी कर रहा है। सोमवार को रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले डोनेट्स्क शहर में बैलेस्टिक मिसाइल हमले में 20 आम लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए। रूस ने इस हमले का आरोप यूक्रेनी सेना पर लगाया है। हालांकि, वह इसका कोई सबूत पेश नहीं कर सका।

दूसरी ओर यूक्रेन ने इस हमले से इनकार किया है और कहा है कि यह रूस की ही मिसाइल होगी, जो निशाना चूक गई है। उधर, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने कहा है कि वह यूक्रेन की तरफ से रूस के खिलाफ दाखिल याचिका पर 16 मार्च, यानी बुधवार को फैसला सुनाएगा। यूक्रेन ने 7 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट से रूस को मिलिट्री एक्टिविटीज रोकने का आदेश देने की मांग की थी।

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

दोनों देशों के बीच ये वार्ता जंग के 20वें दिन भी जारी रहेगी। हालांकि, सोमवार को हुई इस वार्ता में दोनों देशों के भी सुलह का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि जंग खत्म कर शांति स्थापित करने के प्रयासों के तहत उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से बात की है। वहीं, जंग के 20वें दिन रूसी विदेश मंत्रालय का बयान आया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के द्वारा लान्च की गई मिसाइल से उनके 20 लोग मारे गए हैं, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। सेना के अनुसार, हमला 14 मार्च को डोनेट्स्क इलाके में एक आवासीय परिसर में टोचका-यू मिसाइल के द्वारा किया गया। वहीं, यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि डोनबास में भीषण लड़ाई जारी है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के अनुसार, 100 रूसी सैनिक मारे गए और छह वाहन नष्ट हो गए हैं।

  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- रूस के खिलाफ यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराएंगे। यूक्रेन के शरणार्थियों को अमेरिका में अनुमति देंगे। पैसा, भोजन और अन्य मानवीय सहायता भी भेजेंगे।
  • लंदन के बेलग्रेव स्क्वॉयर में यूक्रेन समर्थकों ने पुतिन के करीबी रूसी बिजनेसमैन ओलेग डेरीपास्का का घर कब्जा लिया। कब्जा करने वालों ने घर पर बोर्ड लगाया, जिस पर लिखा था, तुमने यूक्रेन कब्जाया, हमने तुम्हें कब्जा लिया।
  • यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेशुक ने एक वीडियो बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने जंग के बावजूद 9 मानवीय कॉरिडोर बनाकर 5,500 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को जंगी इलाकों से बाहर निकालने का दावा किया है।
  • यूरोपियन यूनियन के सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने दावा किया है कि रूसी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट, ट्रांसनेफ्ट और गाजप्रोम नेफ्ट के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन EU से जुड़े देश प्रतिबंध के बावजूद इनसे तेल खरीदते रहेंगे।
  • यूरोपियन देशों की तरफ से प्रतिबंधित किए गए रूसी बिजनेस टायकून व चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच सोमवार को इजराइल की राजधानी तेल अबीब के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी अब्रामोविच वहां से एक निजी जेट के जरिए इस्तांबुल रवाना हुए हैं।
  • अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि रूस की तरफ से यूक्रेन में मिलिट्री बेस को निशाना बनाने के बावजूद वे हथियारों की सप्लाई करते रहेंगे। रूस ने हमले के बाद दावा किया था कि वह अमेरिका से मिलने वाले हथियारों को निशाना बनाएगा।

जमीन पर जंग जारी… आसमान में बरकरार साझेदारी
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि वो अपने रूसी सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेगी। नासा के प्रवक्ता डैन हुओट ने कहा कि नासा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के सुरक्षित संचालन के रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के साथ काम करना जारी रखे हुए है। अंतरिक्ष में चल रहे और ग्राउंड स्टेशन के संचालन के लिए एजेंसी के सपोर्ट में बदलाव का कोई प्लान नहीं है।

पुतिन का पूरा जोर अब कीव कब्जाने पर

अमेरिकी संसद में बोलेंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमेरिकी कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को संबोधित करेंगे। संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने सीनेट में इसकी घोषणा की। कई डेमोक्रेट सांसदों का मानना है कि इससे कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) में राष्ट्रपति जो बाइडेन पर कीव की मदद के लिए फाइटर जेट्स भेजने का दबाव बढ़ाने का मोमेंटम बनेगा।

रूसी हमले में एक और पत्रकार जख्मी, मारियुपोल से निकाले गए नागरिक
रूसी हमले में सोमवार को एक और पत्रकार बेंजामिन हॉल घायल हो गए। बेंजामिन हॉल फॉक्स न्यूज के करस्पॉन्डेंट है। वे यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर रूसी सेना की तरफ से दागे गए एक रॉकेट की चपेट में आ गए। इससे पहले अमेरिकी पत्रकार ब्रेंट रेनॉड की रूस के हमले में मौत हो गई थी और उनके साथी पत्रकार जुआन अर्रेडोंडो घायल हो गए थे।

2500 लोगों की बाद मारियुपोल से आम नागरिकों की निकासी शुरू
दक्षिणी शहर मारियुपोल में दो सप्ताह से चल रही रूसी बमबारी में करीब 2500 नागरिकों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सोमवार को आखिरकार वहां से आम लोगों की निकासी का काम शुरू हो गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को करीब 160 कारों का काफिला रूसी सेना के समर्थन से बने ग्रीन कॉरिडोर से मारियुपोल से निकला। यह काफिला करीब 225 किलोमीटर दूर जापोरिझिया शहर के लिए रवाना हो गया।

यूक्रेन के बाद अब रूस से क्यों भाग रहे हैं लाखों लोग

रूस और यूक्रेन के दरमियान जंग जारी है. रूस के हमले के बाद यूक्रेन में बड़ी तबाही हुई है. यूक्रेन से लाखों लोग अपनी जान बचा कर भाग रहे हैं. इसी बीच रूस के लोग अपने देश को छोड़ने के लिए चर्चा में हैं.

बीबीसी की एक खबर के मुताबिक रूस से अब तक कई वजहों से तकरीबन ढाई लाख लोग अपने देश को छोड़ चुके हैं. यह लोग रूस को छोड़ कर जार्जिया जैसे पड़ोसी देशों में जा रहे हैं.

इसलिए छोड़ रहे देश
खबरों के मुताबिक हाल ही रूस ने अपने यहां फेक न्यूज फैलाने के ताल्लुक से कार्रवाई तेज कर दी है. रूस ने ऐसे नियम बनाए हैं कि जो भी फेक न्यूज फैलाने में दोषी पाया जाता है तो उसे 15 साल की जेल हो सकती है. इस कानून के अमल में आने के बाद कई इंटरनेशनल मीडिया संस्थानों ने रूस में अपनी सर्विस बंद कर दी है. इसके अलावा जो नागरिक रूस के यूक्रेन पर हमला करने के खिलाफ थे और उन्होंने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. वह डरे हुए हैं क्योंकि इनकी गिरफ्तारी भी हो रही है. इस डर से कई लोगों ने रूस छोड़ दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
उम्मीदों को झटका…

उम्मीदों को झटका...

लखीसराय DSP प्रकरण में मूंछ की लड़ाई……….

लखीसराय DSP प्रकरण में मूंछ की लड़ाई..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend